फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud worth lakhs in the name of sending money abroad

Dehradun News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, दंपती पर मुकदमा

Thu, 23 May 2024 04:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of sending money abroad
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर बसंत विहार पुलिस ने एक लाख की धोखाधड़ी के आरोप में रेनी इमीग्रेशन कॉरपोरेशन के मालिक आनंद गुप्ता और उनकी पत्नी तानिया गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक कामरान हैदर निवासी भगवानपुर भाऊवाला देहरादून ने शिकायत पत्र दिया कि आनंद गुप्ता और उनकी पत्नी तानिया गुप्ता ने विदेश भेजे के नाम पर उनसे एक लाख की धोखाधड़ी की है। बताया कि आदित्य शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे मुलाकात कराई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने आठ लाख 20 हजार रुपये विदेश जाने का खर्च बताया। झांसे में आकर एक लाख रुपये दे दिए। बाकी रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात हुई। लेकिन एक लाख देने के बाद दोनों ने न तो विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने मामले में जांच की तो पता चला कि आरोपी ऐसे ही लोगों के साथ विदेश भेजे जाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। पहले भी उन्होंने सैयद शाहबाज हुसैन नाम के व्यक्ति से 1.20 लाख की धोखाधड़ी की थी। बसंत विहार पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed