फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud Using CM Connection Claim haridwar Couple Accused of ₹5.10 Lakh Shop Allotment Scam FIR Registered

Haridwar: सीएम से पहचान के नाम पर ठगी, दुकान आवंटन का लालच देकर दंपति ने हड़पे पांच लाख, मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 05:58 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 20 Jun 2026 05:58 PM IST
सार

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री से करीबी संबंध होने और दुकान आवंटित कराने का झांसा देकर 5.10 लाख रुपये की ठग लिए गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fraud Using CM Connection Claim haridwar Couple Accused of ₹5.10 Lakh Shop Allotment Scam FIR Registered
Court Room - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री से पहचान होने और दुकान आवंटित कराने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में एक दंपति पर 5.10 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर के सुभाषनगर निवासी सुधीर कुमार सारस्वत ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह एक निजी संस्थान में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उनकी पहचान सहकर्मी विमल कुमार निवासी गोल गुरुद्वारा क्षेत्र, ज्वालापुर से हुई। दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध बन गए थे।

विज्ञापन


रकम मुख्यमंत्री के पीए तक पहुंचानी है...
आरोप है कि दिसंबर 2020 में विमल कुमार ने उन्हें सेक्टर-2 ज्वालापुर से भगत सिंह चौक तक प्रस्तावित दुकानों में दो दुकानें आवंटित कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने मुख्यमंत्री से करीबी संबंध होने का दावा करते हुए पहले 10 हजार रुपये नकद एडवांस लिए। इसके बाद अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर यह कहते हुए पांच लाख रुपये और मांगे कि रकम मुख्यमंत्री के पीए तक पहुंचानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार भूमि घोटाला: 2022 में लिखी गई थी पटकथा, डंपिंग यार्ड से शुरू हुआ खेल, ऐसे खुली भ्रष्टाचार की परतें

उसने 8 जनवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच ऑनलाइन पेमेंट ऐप के माध्यम से कुल पांच लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। काफी समय बीतने के बाद भी दुकानें नहीं मिलीं। फरवरी 2024 में रुपये वापस मांगने पर दोनों ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और राजनीतिक व पुलिस अधिकारियों से पहचान का हवाला देते हुए झूठे मामले में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed