ऑनलाइन मंगाया मोबाइल, मिले लक्ष्मी-गणेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग की एक कंपनी से टाटा मोटर्स के कर्मचारी ने मोबाइल मंगाने के लिए पांच हजार रुपए का भुगतान किया। कर्मचारी को मोबाइल की जगह पैकेट में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मिलीं।
परेशान युवक ने कोतवाल से कार्रवाई की मांग की है। इसी प्रकार एक अन्य युवक ऑनलाइन शॉपिंग से ठगी का शिकार हुआ है।
मूलरूप से सहारनपुर निवासी संदीप कुमार टाटा मोटर्स कंपनी में काम करता है और रुद्रपुर आवास विकास कालोनी निवासी में रहता है। कर्मचारी ने एप्पल आईफोन 4 एस मोबाइल मंगाने के लिए 24 दिसंबर को ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये बुकिंग की।
कैश भुगतान करने के बाद उसने पैकेट हासिल लिया। पैकेट खोलने पर पता चला कि उसमें मोबाइल नहीं, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति हैं। पैकेट खोलने के बाद युवक ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाल आरएस मेहता से संपर्क किया।
पुलिस घटना को सुनने के बाद टालमटोल करने लगी। इसी प्रकार एक विज्ञापन देखकर हल्द्वानी के विनोद दुर्गापाल ने मोबाइल मंगाया। उसे मोबाइल की जगह पैकेट में रद्दी निकली। इस मामले में भुक्तभोगी ने पुलिस से शिकायत की है।
ऑस्ट्रेलिया में नौकरी के नाम पर ठगे ढाई लाख
ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर देहरादून में बेरोजगार से ढाई लाख रुपए हड़प लिए गए। पहले आरोपी पीड़ित को गुमराह करते रहे, फिर चकमा देकर नदारद हो गए। कैंट कोतवाली में पांच आरोपियों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के जमीनपुर तप्पड़ निवासी आशीष कुमार ने कैंट कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि नवंबर में प्रकाशित विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर पांच जालसाजों ने बल्लूपुर चौक पर बुलाकर ऑस्ट्रेलिया में अच्छी नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाया।
विश्वास के लिए कुछ जाली कागजात भी मुहैया कराए। इस कारण वह उनके झांसे में आ गया। आरोपियों ने कई किस्तों में उससे कुल ढाई लाख रुपए वसूले। आरोप है कि रकम ऐंठने के बाद आरोपी रातों-रात चंपत हो गए।
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अय्यूब खान, राहुल, सैंथिल कुमार, सुखविंदर सिंह और साहिल के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी मनोज कात्याल का कहना है कि पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।