फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud on petrol pump

क्या आप भी पेट्रोल पंप पर बने हैं 'पप्पू'?

Sat, 27 Sep 2014 11:01 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Sep 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
fraud on petrol pump

पेट्रोल पंपों पर बेईमानी का धंधा खूब फल-फूल रहा है। पेट्रोल की कीमत राउंड आफ में होने का सबसे बड़ा फायदा यहां उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


मसलन अगर पेट्रोल की कीमत 71.18 रुपए है, तो सीधे एक लीटर पेट्रोल के लिए आप 75 रुपए चुकायेंगे, लेकिन सेल्स मैन आपकी गाड़ी में 70 ही रुपए का पेट्रोल डालेगा। इस तरह एक लीटर पर 5 रुपया सीधा सेल्समैन की जेब में जा रहा है।

बेईमानी के इस धंधे की पोल खुद एक पेट्रोल पंप मालिक खोलते हैं, जिनके मुताबिक दूसरे पेट्रोल पंपों पर यह धंधा होता है। इनकी मानें तो दून में तकरीबन 250 पेट्रोल पंप हैं। एक पेट्रोल पंप पर हर रोज जगह के लिहाज से 300 से 1500 तक वाहन पहुंचते हैं। साफ है कि हर रोज की गड़बड़ी लाखों में है।
विज्ञापन

कमाई के सबसे बड़े हिस्सेदार मालिक

fraud on petrol pump

शिकायत करने पर कर्मचारी को डांटने का अभिनय करते मालिक खुद इस बेईमानी में किस तरह शरीक हैं, इसकी पोल खुद एक पेट्रोल पंप मालिक स्वयं को हरिश्चंद्र साबित करते दूसरे पेट्रोल पंपों की यह कारगुजारी बयां कर खोलते हैं। उनकी मानें तो सेल्स मैन पेट्रोल पंपों पर डंडी मारी करते हैं, लेकिन यह मालिक की जानकारी में होता है। कमाई का सबसे बड़ा हिस्सेदार वही होता है।  

डंडीमारी से हर रोज हजारों अंटी
पेट्रोल पंप स्वामी की बात पर यकीन करें तो एक ग्राहक से तिकड़म के जरिए एक सेल्समैन 20-40 रुपए का पेट्रोल चुरा लेता है। कई ग्राहक होशियार भी हुए हैं, जो 100, 500 की जगह 80-90 रुपए तक का पेट्रोल भरवा रहे हैं। मसलन पेट्रोल की कीमत 71.18 रुपए प्रति लीटर है तो कुछ लोग 100 की जगह 70 का ही भरवा रहे हैं। लेकिन ज्यादातर ग्राहक राउंड आफ की गड़बड़ी के प्रति सचेत नहीं।

जीरो से आंख हटी तो जेब कटी

fraud on petrol pump

पेट्रोल पंप मालिक मशीनों के एडवांस होने और कोई गड़बड़ी न हो सकने का दावा हर किसी के सामने नजर आते हैं। मगर वह बखूबी जानते हैं कि अगर पेट्रोल लेते वक्त ‘जीरो’ से ग्राहक की आंख हटना किस तरह उसकी जेब काट सकता है और उनकी भर सकता है। ग्राहक जागरूक नहीं, यह वह भांप लेता है और हाथ होशियार से काम अंजाम देते हैं।

महिलाएं धोखाधड़ी की अधिक शिकार
पेट्रोल पंपों पर धोखाधड़ी की शिकार महिलाएं अधिक होती हैं। उनका ध्यान पेट्रोल की मात्रा बताने के बाद स्कूटी की डिग्गी में रखे बैग से पैसे निकालने पर ज्यादा होता है। इतनी देर में क्या करामात पेट्रोल पंपों के सेल्स मैन दिखाते हैं, वह भांप भी नहीं पाती। बहुत कम ऐसी महिला ग्राहक होती हैं, जो मशीन पर जीरो आने और उसके बाद पेट्रोल पूरा भरने तक स्क्रीन पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed