फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud on name of Prime Minister's Housing Scheme

सावधान! PM की योजना के नाम पर इस तरह हो रही ठगी

Tue, 09 May 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 09 May 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
fraud on name of Prime Minister's Housing Scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक लाख रुपये का ऋण दिलाने के बहाने लोगों से एक गिरोह ठगी करने में जुटा है। योजना में लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2200 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों से वसूली की जा चुकी है।  

विज्ञापन


गिरोह के सदस्य मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार स्थित इंदिरा बस्ती, लोधामंडी, झलकारी, ब्रह्मपुरी आदि में काफी दिनों से ये सक्रिय हैं।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लाभार्थियों को बताया जा रहा है कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना शुरू करा दी है। जिसके तहत एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जिस पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वसूल रहे अध‌िक रकम

fraud on name of Prime Minister's Housing Scheme

जबकि 70 हजार रुपये का ऋण 1100 रुपये प्रतिमाह की किश्त देकर चुकाई जानी है। चार महीने से बस्तियों में सक्रिय गिरोह रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति  लाभार्थी 2200 रुपये ले रहा है।  

इंदिरा बस्ती निवासी शंकर ने बताया कि उसने सोमवार को ही 2200 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन रुपये लेने की रसीद नहीं दी गई है। बस्ती निवासी भगवती ने चार महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था उसको उम्मीद है कि दो दिन के अंदर उसको एक लाख रुपये मिल जाएंगे।

पूर्व सभासद दिनेश जोशी ने बताया कि जब कुछ लोगों ने यह मामला उनके संज्ञान में लाया तो उन्होंने जिलाधिकारी से इस बारे में बात की।  जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई  का आश्वासन दिया है।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed