{"_id":"64f73494d49598b249070ba3","slug":"nainital-news-vigilance-arrested-data-entry-operator-red-handed-taking-bribe-of-three-thousand-rupees-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: विजिलेंस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, तीन हजार रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: विजिलेंस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, तीन हजार रुपये लेने का आरोप
Tue, 05 Sep 2023 07:33 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Sep 2023 07:33 PM IST
सार
एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उन्हें जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना है, लेकिन मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार उनसे रजिस्ट्रेशन के एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
नैनीताल में विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को तल्लीताल स्थित मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में छापा मारा। टीम ने यहां कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उन्हें जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना है, लेकिन मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार उनसे रजिस्ट्रेशन के एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
Bageshwar Bypoll 2023: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पांच प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद, आठ को मतगणना
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रहलाद सिंह मीणा ने बताया कि विजिलेंस की ओर से जांच में यह शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद विजिलेंस ने मीणा के नेतृत्व में मंगलवार को उक्त दफ्तर में छापेमारी कर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। खबर लिखे जाने तक विजिलेंस की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन