फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of more than Rs 48 lakh from employment providing company

Dehradun News: रोजगार दिलाने वाली कंपनी से 48 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी

Fri, 28 Feb 2025 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud of more than Rs 48 lakh from employment providing company
कर्मचारियों को रोजगार दिलाने वाली कंपनी के संचालक से दूसरी कंपनी के संचालकों ने लाखों की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने 150 कर्मचारियों को रोजगार दिलाने का झांसा देकर 48.27 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़ित राकेश कुमार मिश्रा निवासी चंदन नगर ने बताया कि उसकी कंपनी एम-एस अपेक्स जॉब सोल्यूशन इडंस्ट्रीयल कर्मचारियों की नियुक्ति का काम करती है। उनके पूर्व परिचित दीपक राणा व लवकुश तिवारी ने उन्हें बताया कि एक निजी कंपनी रॉय स्पोर्ट्सवियर सेक्टर पांच हरियाणा को 150 कर्मचारियों की आवश्यकता है। इसके बाद उस कंपनी की संचालक सुषमा शर्मा और उसके दो अन्य साथी उनके दफ्तर पहुंचे। सुषमा ने कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक एग्रीमेंट किया।
विज्ञापन


अनुबंध के तहत महिला की कंपनी में काम कर रहे 94 कर्मचारियों का भुगतान पीड़ित की कंपनी को करना था। इस पर उन्होंने जनवरी 2024 को 39 लाख से ज्यादा ट्रांसफर कर दिए। अनुबंध के अनुसार कंपनी को 48.27 लाख रुपये लौटाने थे। इसके लिए उन्होंने पोस्ट डेटेड चेक भी दिए थे। इन्हें फरवरी 2024 में बैंक में लगाने के लिए कहा गया, लेकिन पीड़ित ने चेक लगाया तो पता चला कि कंपनी ने जिस खाते का चेक दिया है, वह पहले से ही फ्रीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी करने पर पता चला कि इस चेक को दिसंबर 2023 में ही गुरुग्राम न्यायालय ने फ्रीज कर दिया है। इसके बाद पीड़ितों ने जब आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने शिकायत पर सुषमा शर्मा समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed