फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud in the name of selling a villa from squadron leader

Dehradun News: स्क्वार्डन लीडर से विला बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

Wed, 12 Jul 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of selling a villa from squadron leader
विला बेचने के नाम पर एयरफोर्स एकेडमी में तैनात स्क्वार्डन लीडर के साथ बिल्डर ने धोखाधड़ी कर ली। बिल्डर ने जिस खसरा नंबर को अपना बताकर विला बेचने के लिए अनुबंध किया वह उसका था ही नहीं। इस शिकायत पर शहर के अग्रवाल डवलपर्स के मालिक और उसके एक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले में स्क्वार्डन लीडर अभिषेक गौरव ने शिकायत की है। अभिषेक गौरव एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में तैनात हैं। उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर सागर गुप्ता से विला खरीदने के लिए संपर्क किया था। सागर गुप्ता अग्रवाल बिल्डर्स का मैनेजर है। अग्रवाल बिल्डर झीवारेड़ी में स्वास्तिक ग्रींस नाम से विला बना रहा था। 2018 में उन्होंने गुप्ता के माध्यम से अग्रवाल बिल्डर्स के इस प्रोजेक्ट में एक विला खरीदने के लिए अनुबंध किया। अनुबंध के वक्त इस विला की जमीन का खसरा नंबर 2127 बताया गया। यह एमडीडीए से भी अप्रूव दर्शाया गया।
विज्ञापन

इसके लिए अफसर अभिषेक गौरव ने बैंक से 42 लाख रुपये का लोन भी ले लिया। यह राशि उन्होंने बिल्डर को दे दी। इसके लिए जब उन्हें रजिस्ट्री करानी थी, तब वह टालता रहा। वह विला वाले स्थान पर गए तो एक अन्य खरीदार ने बताया कि यह खसरा नंबर अग्रवाल डवलपर्स का नहीं है। इसके लिए उन्होंने खोजबीन की तो यह बात सच पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि उनकी शिकायत पर अग्रवाल डवलपर्स के मालिक आशीष मोहन अग्रवाल और मैनेजर सागर गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed