फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in service tax

कंपनी कोड से रुक सकेगी सर्विस टैक्स चोरी

Tue, 26 Aug 2014 03:54 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Aug 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
fraud in service tax

सर्विस टैक्स चोरी रोकने के लिए कंपनियों को कोड अलाट करने की दिशा में देहरादून में कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सर्विस टैक्स में कर रहे हैं गोल-माल
सर्विस टैक्स विभाग की तरफ से इस संबंध में प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया है। अभी एक ही चालान कई जगह दिखाकर सेवा प्रदाता संस्थान सर्विस टैक्स में गोल-माल कर रहे हैं।

सर्विस टैक्स अदा करने में रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म की व्यवस्था की गई है। माल भाड़े को ही लें तो इसके तहत सेवा कर भुगतान की जिम्मेदारी सेवा लेने वाले और सेवा प्रदाता दोनों की ही बनती है।
विज्ञापन


हाल ही के बजट प्रावधान में यह साफ कर दिया गया है कि सेवा प्राप्त करने वाला व्यक्ति या प्रतिष्ठान अपने ही दायित्व के प्रति जिम्मेदार होगा। उस पर टैक्स की यह दर 75 प्रतिशत नियत की गई है। सेवा प्रदाता को 25 फीसदी का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह दर्शाता है एक ही चालान
एक सेवा प्रदाता एक साथ कई संस्थानों को सेवा देता है। अब हो यह रहा है कि सेवा प्राप्त करने वाला व्यक्ति जब सेवा प्रदाता से उसके चुकाए कर का चालान दिखाने को कहता है तो वह एक ही चालान कई जगह दर्शाता है।


सर्विस टैक्स अफसरों को टैक्स के सही आंकलन और डिफाल्ट का आंकड़ा पता लगाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में कंपनियों, संस्थानों की कोडिंग जरूरी मानी जा रही है ताकि एक नजर में ही उसकी सारी स्थिति जानी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed