{"_id":"570dedf74f1c1b9e274a6ad5","slug":"fraud-in-paramilitary-force-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बल में भर्ती के नाम पर ठगी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्द्धसैनिक बल में भर्ती के नाम पर ठगी का प्रयास
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर अपराधी बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के बागेश्वर में ठगों ने जिले के एक युवक को अर्द्धसैनिक बल में नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। नियुक्ति पत्र में 25 हजार रुपये जमानत राशि के तौर पर बैंक में जमा करने के बाद ही ट्रेनिंग लेटर भेजने की शर्त लिखी गई है।
महिपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व डाक से उसके पास अर्द्धसैनिक बल में भर्ती का पत्र आया। इसमें नियुक्ति पत्र, दिशा-निर्देश और एक शपथ पत्र का प्रारूप दिया गया था। दिशा-निर्देश में उसका चयन अतिरिक्त सेवा के लिए कर्मचारियों की सीधी भर्ती के तहत होने और ट्रेनिंग लेटर सुनिश्चित करने के लिए दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करने की बात लिखी गई थी।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि नियुक्ति पत्र में अनिवार्य जमानत राशि 25 हजार रुपये अंकित थी। साथ ही पत्र में प्रशिक्षण पत्र बैंक में जमानत राशि जमा करने के बाद ही भेजे जाने की शर्त लिखी गई। युवक महिपाल सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में अर्द्धसैनिक बल में भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कभी आवेदन नहीं भेजा। पत्र में लिखी गई अनिवार्य जमानत राशि देखते ही उसे इसके फर्जी होने का शक हुआ।
विज्ञापन
इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। सेना या पुलिस सहित किसी भी भर्ती में जमानत राशि का कोई प्रावधान नहीं होता है। युवाओं को जागरूक होना चाहिए। यदि इस तरह की शिकायत उनके पास आई तो मामले की जांच की जाएगी।
- एनएस नपलच्याल, एसपी, बागेश्वर