फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in mining at dehradun

रेत-बजरी की ‘मलाई’ मिल बांटकर खाई

Fri, 27 Jun 2014 12:14 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Jun 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
fraud in mining at dehradun

राजधानी देहरादून के रिस्पना नदी में हो रहे अवैध खनन की मलाई सारे जिम्मेदार विभाग मिल-बांटकर खा रहे हैं। नदी से हर रोज औसतन 50 ट्रक रेत-बजरी निकाली जा रही है।

विज्ञापन


एक ट्रक में दो से तीन ट्रैक्टर ट्राली के बराबर उपखनिज रहता है। हर ट्राली 2500 रुपये में बेची जाती है। इस तरह हर रोज ठेकेदार करीब दो लाख रुपये के वारे-न्यारे कर रहा है। लेकिन, नदी से निकासी के दौरान इन वाहनों को कभी चेक नहीं किया जाता।
विज्ञापन


इन दिनों रिस्पना नदी में दौड़वाला पुल से एमडीडीए डिफेंस कालोनी पुल के बीच इस वक्त मलबा हटाने के नाम पर खनन चल रहा है। यहां से रेत-बजरी से लदे जो ट्रक निकलते हैं, उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का रवन्ना काटा जाता है

fraud in mining at dehradun

एक ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह रेत-बजरी माजरा क्षेत्र में ले जाता है। इसका भंडारण कहां किया जा रहा है? इस पर खामोश हो गया। इसके अलावा प्रेमनगर और दूसरे क्षेत्रों में रिस्पना से रेत-बजरी भेजी जा रही है।

दूसरी ओर, एमडीडीए डिफेंस कालोनी के पास रेत-बजरी के खरीदार ट्रैक्टर ट्रालियां लिए खड़े रहते हैं। ट्रक यहां पहुंचते हैं और रेत-बजरी ट्रालियों में डाल रकम वसूल ली जाती है।

खास बात यह है कि पुलिस की टोकाटाकी से बचने के लिए खनन सामग्री लेकर निकलने वाले वाहनों का रवन्ना काटा जाता है, लेकिन यह तय नहीं होता कि किस ट्रक में कितनी रेत-बजरी लादी गई है।

इसके अलावा मौके पर निरीक्षण के लिए खनन विभाग और जिला प्रशासन का कोई नुमाइंदा मौजूद नहीं रहता। खनिज, यूजेवीएनएल और सिंचाई विभाग के जो कर्मचारी यहां तैनात हैं भी वे खनन की कोई रिपोर्ट प्रशासन को नहीं देते। दोपहर में सभी कर्मचारी लंच पर चले जाते हैं, तब भी यहां से ट्रक रेत-बजरी लेकर निकलते रहते हैं।

ऐसे होनी चाहिए नदी की सफाई

fraud in mining at dehradun

(आपदा प्रबंधन अधिनियम)
-नदी में पड़ा कचरा बाहर निकाला जाए
-नदी से मलबा हटाया जाना है
-अधिकतम एक मीटर गहराई से सिल्ट उठाई जा सकती है

हो यह रहा है
-नदी में कचरा उसी तरह पड़ा है
-मलबा जहां है वहीं पड़ा है
-बीच में डेढ़-दो मीटर गहरे गड्ढे करके रेत-बजरी निकाली जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed