फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud : Girls are making video call, recording objectionable things, threatening video viral the case

साइबर ठगों का जाल: कन्याएं कर रहीं वीडियो कॉल, आपत्तिजनक बातों की रिकॉर्डिंग वायरल करने और केस की दे रहीं धमकी

Wed, 28 Oct 2020 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Oct 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
fraud : Girls are making video call, recording objectionable things, threatening  video viral the case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फोन करके ओटीपी हासिल करके क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिये ऑनलाइन ठगी को लेकर लोग सतर्क हुए तो अब साइबर ठगो ने ठगी का दूसरा तरीका ईजाद कर लिया है।

विज्ञापन


फेसबुक मैंसेजर के जरिये लड़कियां लोगों को जाल में फंसाती हैं, फिर वीडियो कॉल के जरिये आपत्तिजनक बातों की रिकार्डिंग वायरल करने के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है। इस चक्कर में कई लोग अब फंस चुके हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय स्थित साइबर सेल में रोजाना चार से पांच लोग फेसबुक मैसेंजर की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें युवतियों के नाम से फ्रेंड रिकवेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद युवतियां मैसेज करती हैं। दोस्ती करने की बात कहकर नजदीकियां बढ़ाती हैं। फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल करती हैं और इस दौरान आपत्तिजनक बातें करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल कटने के बाद युवती उनकी वीडियो को वापस भेजकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देती हैं। वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में ठग मुंह मांगे रुपयों की मांग करते हैं। साइबर सेल प्रभारी हिमांशु पंत, साइबर विशेषज्ञ चंदन बिष्ट, आनंद कश्मीरा ने लोगों से अनजान लोगों की फ्रेंड रिकवेस्ट स्वीकार न करने व वीडियो कॉल करने वाली अनजान युवतियों से दूर रहने को कहा है। 

केस-1
बाजपुर निवासी एक युवक ने साइबर सेल में ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। उसका कहना है कि साइबर ठग युवती ने उसे वीडियो कॉल की और अब उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। 

केस -2
रुद्रपुर के भूतबंगला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति का कहना है कि युवती ने दोस्ती करने की बात करके अपने झांसे में लिया। रुपये न देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही है।

केस-3
जसपुर निवासी एक युवक ने बताया कि फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई और महिला ने व्हाट्सएप नंबर ले लिया। आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो कॉल की और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। अब तक वह 2150 रुपये दे चुका है। 

केस-4
दिनेशपुर निवासी युवक का आरोप है कि एक युवती की फ्रेंड रिकवेस्ट आई थी और वह देर रात में वीडियों कॉल करती थी। इसी बीच उसकी रिकार्डिंग कर दी। अब रुपये न देने पर रिकार्डिंग वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed