फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: 13 lakh fraud gang busted in the name of investing in crypto two arrested Uttarakhand news

Dehradun: क्रिप्टो में निवेश के नाम पर 13 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 03:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 03:31 PM IST
सार

क्रिप्टो करेंसी में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कहकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। आरोपी ने भिन्न-भिन्न वेबसाइट के लिंक भेजकर निवेश और टास्क पूरे करने को कहा। टास्क और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर आरोपी ने उनसे 13,11,900 रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Dehradun: 13 lakh fraud gang busted in the name of investing in crypto two arrested Uttarakhand news
jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्रिप्टो करेंसी में निवेश, यूट्यूब चैनल्स को लाइक-सब्सक्राइब के टास्क से लाभ कमाने का लालच देकर 13 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्य राज्य में भी इसी प्रकार से लाखों की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को मूकबाधिर विक्रम कुमार पडाला ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया, एक अज्ञात ने स्वयं को फिलिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर व्हाट्सएप पर संपर्क किया था। इसके बाद यूट्यूब चैनल्स को लाइक-सब्स्क्राइब करने का टास्क देकर लाभ कमाने की बात कही।

विज्ञापन

 

पीड़ित के साथ ठगी की पुष्टि

इसके बाद क्रिप्टो करेंसी में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कहकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। आरोपी ने भिन्न-भिन्न वेबसाइट के लिंक भेजकर निवेश और टास्क पूरे करने को कहा। टास्क और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर आरोपी ने उनसे 13,11,900 रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर विकास भारद्वाज को जांच सौंपी गई। जांच में पीड़ित के साथ ठगी की पुष्टि हुई। पता चला कि धनराशि दिल्ली, जयपुर राजस्थान में स्थानांतरित हुई है। इसके बाद टीमों को राजस्थान भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अब कुर्सी पर बैठे-बैठे योग कर सकेंगे अफसर, आयुष मंत्रालय ने जारी किए निर्देश


टीम ने आरोपियों के खातों के आधार पर गिरोह के दो सदस्यों संतोष कुमार मीणा निवासी बाढ़ धामसया तहसील बस्सी जिला जयपुर और सुरेश कुमार मीणा निवासी ग्राम बगरिया तहसील चाकसू जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने इसी प्रकार से अन्य राज्यों में भी लोगों से ठगी की बात स्वीकारी। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed