फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga on Chair Now officers are allowed to do yoga sitting on the chair Ministry of AYUSH issued instructions

Uttarakhand News: अब कुर्सी पर बैठे-बैठे योग कर सकेंगे अफसर, आयुष मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

Fri, 16 Jun 2023 03:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Jun 2023 03:12 PM IST
सार

कई बार अफसरों और कर्मियो के पास अलग समय न होने से योग के लिए किसी केंद्र पर नहीं जा पाते हैं। ऐसे अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय स्थल पर कुछ देर के लिए कुर्सी पर बैठकर ही योग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Yoga on Chair Now officers are allowed to do yoga sitting on the chair Ministry of AYUSH issued instructions
Ministry of Ayush - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी कार्यालयों में अब कुर्सी पर बैठकर भी योग कर सकेंगे। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने कुर्सी पर योग की इजाजत दी है। साथ ही कुर्सी पर योग के लिए वाई-ब्रेक एप जारी किया है। इस एप के माध्यम से कुर्सी पर बैठे योग के करने टिप्स मिलेंगे।

विज्ञापन

कार्यालयों में योग को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय के उप सचिव संदीप सक्सेना ने कुर्सी पर योग को लेकर निर्देश जारी किए हैं। कहा कि कार्यालय स्थल पर अधिकारी कुर्सी पर बैठे भी योग कर जीवनशैली को स्वस्थ बना सकते हैं। कंप्यूटर पर काम करने या कुर्सी पर लंबे समय पर बैठे रहने से कई तरह की शारीरिक दिक्कतें होने लगती है।

विज्ञापन

शॉर्ट टर्म प्रोटोकॉल तैयार किया
इसके लिए मंत्रालय की ओर से कुर्सी पर योग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, कई बार अफसरों और कर्मियो के पास अलग समय न होने से योग के लिए किसी केंद्र पर नहीं जा सकते हैं। ऐसे अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय स्थल कुछ देर के लिए कुर्सी पर बैठकर ही योग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: पुरोला विवाद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने फिर किया जहर उगलने वाला ट्वीट, बताई सोची साजिश

मंत्रालय ने कुर्सी पर योग के लिए बाकायदा शॉर्ट टर्म प्रोटोकॉल तैयार किया है, जिसमें योग के टिप्स दिए गए हैं। ये वाई-ब्रेक एप पर उपलब्ध है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने अफसरों, कर्मियों को कार्यालयस्थल पर कुर्सी पर योग को बढ़ावा देने और अपनाने के निर्देश दिए हैं। यह केवल एक दिन के लिए नहीं है। इसे अधिकारी कार्य स्थल दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed