फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud accused Ritesh's property will be confiscated

Dehradun News: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी रितेश पांडे संपत्ति होगी जब्त

Fri, 16 Dec 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud accused Ritesh's property will be confiscated
सचिवालय सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रितेश पांडे की अवैध संपत्ति जब्त होगी। साथ ही उसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा तथा बागेश्वर में दर्ज मुकदमों की जांच एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट करेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आरोपी रितेश पांडे निवासी अल्मोड़ा को मई में हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह तीन करोड़ 28 लाख की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी जांच अभी तक पुलिस कर रही थी। डीजीपी ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच एसटीएफ कुमाऊं यूनिट को ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही एसटीएफ को उसकी अवैध संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed