फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FR for lady judicial officer and police in policeman beaten matter

वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी को पीटने वाली महिला जज के खिलाफ मुकदमे में FR

Wed, 21 Feb 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
FR for lady judicial officer and police in policeman beaten matter
fight

प्रेमनगर थाने में सिपाही से मारपीट को लेकर यूपी की महिला जज और पुलिस के खिलाफ दर्ज हुए दोनों मुकदमों में एफआर लग गई है। सीओ विकासनगर पंकज गैरोला ने विवेचना में रिपोर्ट के समर्थन में किसी तरह के साक्ष्य नहीं पाए हैं। अधिकारियों ने भी एफआर पर आपत्ति जताए बिना उसे कोर्ट में दाखिल करा दिया।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस यूपी की महिला जज के बेटे को थाने ले आई थी, क्योंकि उसमें मारपीट के साथ कार में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


बेटे को थाने लाने से नाराज महिला जज ने वहां हंगामा किया था। हंगामे की वीडियो बनाने को लेकर महिला जज ने एक सिपाही से मारपीट कर दी थी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला गरमा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

FR for lady judicial officer and police in policeman beaten matter
fight

पुलिस ने महिला जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी। एक सप्ताह के बाद आई अनुमति के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष नरेश राठौड ने महिला जज के खिलाफ सिपाही से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के बाद महिला जज को निलंबित कर दिया गया था।

महिला जज ने डीजीपी के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर 12 अक्तूबर को पुलिस के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज कराया था। अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर एसओ नरेश राठौड़ ने एसएसपी से खुद ही नैतिकता के आधार पर थाने से हटाने का अनुरोध किया था।

इस मामले की विवेचना विकासनगर के पुलिस उपाधीक्षक पंकज गैरोला को सौंपी गई थी। सीओ गैरोला ने दोनों मुकदमों में संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए थे। विवेचना के बाद सीओ ने 17 जनवरी को दोनों मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। एफआर अधिकारियों की संस्तुति के बाद कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।

वीडियो देखें:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed