{"_id":"69a4a810dc937d38db096806","slug":"four-youths-arrested-for-racing-on-bikes-dehradun-news-c-5-1-drn1031-912795-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाइकों से रेस लगाने वाले चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाइकों से रेस लगाने वाले चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पॉश इलाके राजपुर रोड में तेज रफ्तार बाइक चलाकर रेस लगाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों की लापरवाही से हुई सड़क दुर्घटना में रैपिडो सवार युवक अंकित की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित दून में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। घटना 27 फरवरी की रात अकेता होटल के सामने हुई। पुलिस के अनुसार दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आपस में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक रैपिडो वाहन से टकरा गई। अंकित की माता उषा पाल की शिकायत पर कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि एक बाइक सवार ने तेज गति से रैपिडो बाइक को टक्कर मारी, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद पीछे आ रही दूसरी बाइक सवार युवक ने सड़क पर गिरे व्यक्ति के ऊपर ही बाइक चढ़ा दी। जांच में पता चला कि चारों युवक तेज रफ्तार में बाइक रेस लगा रहे थे और पीछे बैठे युवक चालकों को लगातार बाइक और तेज चलाने के लिए उकसा रहे थे।सीओ अनुज आर्या ने बताया कि आरोपी प्रांजल रमोला, अभिषेक बडोनी, लोकेंद्र उर्फ लोकेश और सुमित राठौड़ी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन