फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four rag pickers arrested for theft in sanitary store

सेनेट्री स्टोर से चोरी के आरोप में चार कूड़ा बीनने वाले दबोचे

Mon, 01 Aug 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four rag pickers arrested for theft in sanitary store
दो दिन पहले प्रेमनगर क्षेत्र में सेनेटरी स्टोर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह सभी कूड़ा बीनने का काम करते हैं और इसी की आड़ में घरों व दुकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दो दिन पहले प्रेमनगर के ठाकुरपुर में हर्ष सेनेटरी स्टोर में चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। जांच में पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला यह गिरोह कूड़ा बीनने का काम करता है। इसी की आड़ में यह दुकानों व घरों की रेकी करते हैं और फिर कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते हैं। पुलिस ने जगह-जगह दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शांति, मीना देवी, पूजा निवासी कांवली रोड और शोभित साहनी निवासी ऋषि विहार, वसंत विहार बताया। यह सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले नेहरू कॉलोनी पुलिस ने भी सेनेटरी स्टोर में चोरी के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था। यह सभी भी कूड़ा बीनने का काम करते थे। इनमें से ज्यादातर कांवली रोड क्षेत्र में रह रहे थे और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

संदिग्धों पर रखें नजर, पुलिस को दें जानकारी
आम लोगों को भी कूड़ा बीनने वालों और क्षेत्र में अन्य कामों के लिए लगातार चक्कर लगाने वालों पर नजर रखनी चाहिए। यदि उनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जा सकती है। यही नहीं यदि वह बार-बार चक्कर लगा रहे हैं तो उनसे खुद भी जानकारी की जा सकती है। उनके नाम पते बीट सिपाही या चीता पुलिसकर्मियों को देने चाहिए। ताकि, इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed