फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four people injured in collision between car and bike

Dehradun News: कार और बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल

Sat, 25 Jan 2025 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in collision between car and bike
I
विज्ञापन

II- मोहकमपुर फ्लाईओवर से उतरते हुए कार ने बाइक को मारी टक्कर
I
I

I
I- टक्कर मारने के बाद कार खंभे से टकराई, सभी घायल कैलाश अस्पताल में भर्ती
I
I
I
I कार और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास हुआ। कार ने फ्लाईओवर से उतरते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद एक विद्युत खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बाइक सवार और बाकी तीन कार सवार शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान शिवनगर के रहने वाले किरन मंगर, नकरौंदा के रहने वाले क्षितिज रावत, मियांवाला निवासी महेश पाल और शिवपुरम हर्रावाला के रहने वाले सौरव यादव के रूप में हुई है। हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार किरन मंगर मोहकमपुर फ्लाईओवर की सर्विस लेन से आ रहे थे। वह देहरादून की ओर जाने के लिए फ्लाईओवर पर चढ़ना चाह रहे थे। इसी दौरान देहरादून शहर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने किरन की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे जाकर एक खंभे से टकरा गई। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तो देखा कि कार सवार तीनों युवक उसमें फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। पास में ही बाइक सवार किरन मंगर भी घायल अवस्था में पड़े थे। सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article