फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four fraud doctor arrest

Dehradun News: चार और फर्जी बीएएमएस डॉक्टर गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
four fraud doctor arrest
देहरादून। बीएएमएस की फर्जी डिग्री पर लोगों का इलाज कर रहे चार और फर्जी डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर इमलाख के खिलाफ पुलिस लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराने जा रही है। उस पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों एसटीएफ ने शहर के दो फर्जी बीएएमएस डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। उन्हें डिग्री मुहैया कराने वाला मुजफ्फरनगर का एक हिस्ट्रीशीटर भी दबोचा गया था। उसका बड़ा भाई अभी फरार है। जांच के लिए पुलिस की एक टीम भी पिछले दिनों गठित कर दी गई थी। इसकी निगरानी एसपी क्राइम सर्वेश पंवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में गिरफ्तार आरोपियों से जेल में पूछताछ की गई थी। जिसमें उन्होंने कई जानकारियां पुलिस को दी थीं। इसी आधार कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए शुक्रवार को पुलिस ने चार और फर्जी डॉक्टरों के गिरफ्तार कर लिया। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि ये सभी फर्जी डॉक्टर रायपुर क्षेत्र के तुनवाला और रांझावाला में क्लिनिक चला रहे थे।
विज्ञापन

इनमें कुमार काला और अजय कुमार काला दोनों निवासी रामनगर, शिवलोक कॉलोनी, रायपुर, मनोज सिंह नेगी निवासी पुष्प विहार, अपर तुनवाला, रायपुर और अनुराग नौटियाल निवासी न्यू कॉलोनी रांझावाला, रायपुर शामिल हैं। बता दें कि एसटीएफ ने खुलासा किया था कि प्रदेश में ऐसे 36 फर्जी बीएएमएस डॉक्टर मौजूद हैं। इनके सरकारी सेवाओं में होने का भी अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हिस्ट्रीशीटर भाइयों की जानकारी ईडी को भेजेगी पुलिस
डिग्रियां मुहैया कराने वाले मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर भाइयों की जानकारी पुलिस ईडी को भी भेजेगी। उनके बैंक खातों में बड़े लेनदेन की जानकारी मिली है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने करोड़ों की संपत्ति जुटाई है। इनका मुजफ्फरनगर में 100 बीघा से अधिक भूमि पर कॉलेज भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी आठ से 10 लाख रुपये में डिग्रियां बेचते हैं। इस पैसे से उन्होंने बहुत सी संपत्तियां बनाई हैं। पुलिस के अनुसार, इन सबकी जांच के लिए अब पुलिस इसकी जानकारी ईडी से साझा कर रही है। जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट ईडी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed