फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four districts of Kumaon selected for PM Vishwakarma scheme Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कुमाऊं के चार जिलों का चयन, काम शुरू करने के लिए मिलेगा सस्ता लोन

Sun, 22 Oct 2023 04:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Oct 2023 04:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के पहले चरण में राज्य के चार पर्वतीय जिलों में ग्राम पंचायत प्रधान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर ऑनबोर्ड होंगे। इसके लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Four districts of Kumaon selected for PM Vishwakarma scheme Uttarakhand news in hindi
पैसा - फोटो : istock

विस्तार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पहले चरण में कुमाऊं मंडल के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ का चयन किया गया है। शासन ने चारों जिलों के जिलाधिकारियों को संबंधित जिलों की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को योजना के पोर्टल पर ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान संबंधित ऑनलाइन पंजीकृत आवेदनों का सत्यापन करेंगे। इस संबंध में महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा ने चारों के जिलों जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पीएम विश्वकर्मा योजना का 17 सितंबर को उद्घाटन हो चुका है।

विज्ञापन


योजना के पहले चरण में राज्य के चार पर्वतीय जिलों में ग्राम पंचायत प्रधान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर ऑनबोर्ड होंगे। इसके लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में कारीगरों को मिलेगा तीन लाख तक लोन

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को काम धंधा शुरू करने के लिए सरकार सस्ता लोन देगी। योजना में 18 पारंपरिक कार्यों के लाभार्थियों को सबसे पहले ट्रेनिंग और स्टाइपेंड का प्रावधान है।

किस जिले में कितनी पंचायतें

अल्मोड़ा में 1160, बागेश्वर 407, चंपावत में 313 और पिथौरागढ़ 686 ग्राम पंचायतें हैं

तीन चरणों में होगा सत्यापन

ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में ग्राम प्रधान व नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी करेंगे। दूसरे चरण में डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला कार्यान्वयन समिति करेगी। तीसरे व आखिरी चरण में डीएफओ, एमएसएमई केंद्र सरकार की अध्यक्षता में गठित राज्यस्तरीय समिति

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विवि और कॉलेजों में दो सप्ताह के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

इस तरह के कारीगर होंगे पोर्टल पर पंजीकृत

बढ़ई, नाव बनाने वाला, अस्रकार, लोहार, मरम्मत करनेवाला, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाला, सुनार, पॉटर, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी और झाड़ू निर्माता, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई, माला बनाने वाला, धोबी, दर्जी, मछली पकड़ने का जाल निर्माता आदि।

पंजीकरण के लिए ये प्रमाण पत्र जरूरी

अधिवास, कौशल प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, खाता संख्या, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed