{"_id":"6534e436b72e40054302ed39","slug":"education-minister-dr-dhan-singh-said-student-union-elections-will-be-held-within-two-weeks-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: विवि और कॉलेजों में दो सप्ताह के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: विवि और कॉलेजों में दो सप्ताह के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश
Sun, 22 Oct 2023 04:39 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 22 Oct 2023 04:39 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रसंघ चुनाव दो सप्ताह के भीतर कराए जाने पर सहमति बनी है। कहा कि राज्य सरकार का मकसद प्रदेश में उच्च शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करना है, ताकि अगले शैक्षणिक सत्र में समय पर प्रवेश करने के साथ ही 30 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव भी कराए जा सकें।
विज्ञापन
धन सिंह रावत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में विश्वविद्यालय परिसरों एवं महाविद्यालयों में दो सप्ताह के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। चुनाव की तिथि विश्वविद्यालय के कुलपति विचार-विमर्श के बाद तय करेंगे।
विज्ञापन
सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक ही दिन कराए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र को नियमित किए जाने के लिए भी कुलपतियों को निर्देश दिए गए। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक दीक्षांत व एक चुनाव के फार्मूले के तहत प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र नियमित करने के निर्देश कुलपतियों एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
शिक्षा सत्र को समय पर करना है शुरू
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद प्रदेश में उच्च शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करना है, ताकि अगले शैक्षणिक सत्र में समय पर प्रवेश करने के साथ ही 30 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव भी कराए जा सकें।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Police: साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप, हटाई डीपी
उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रसंघ चुनाव दो सप्ताह के भीतर कराए जाने पर सहमति बनी है। चुनाव तिथि सभी कुलपति उच्च शिक्षा निदेशक व शासन के अधिकारी आपस में विचार विमर्श कर तय नोटिफिकेशन जारी किया जागा। इसके लिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को अपनी तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।