फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four died in landslide in chamoli.

चमोली: पहाड़ी खिसकी, BRO के मजदूरों समेत चार दफन

Wed, 01 Apr 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 01 Apr 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
four died in landslide in chamoli.

चमोली के जोशीमठ ब्लॉक के रैणी गांव के समीप सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान मलबे और बोल्डर की चपेट में आने से बीआरओ के दो मजदूरों समेत चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जोशीमठ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मलबे में दबे चारों शव निकाले गए। घायल दोनों लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों बर्फ पिघलने के बाद बीआरओ ने नीती घाटी को जाने वाली बॉर्डर रोड का चौड़ीकरण कार्य शुरू किया है। मंगलवार को रैणी गांव के समीप दोपहर साढ़े तीन बजे सलधार तोक में चौड़ीकरण कार्य के लिए बीआरओ के मजदूरों ने हिल साइड में विस्फोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद मजदूर मलबा हटा ही रहे थे कि तभी पहाड़ी पर अटका मलबा बोल्डर के साथ मजदूरों और वहां से गुजर रहे ग्रामीणों पर आ गिरा।

रास्ते से जा रहे थे गांव, तभी टूटी चट्टान

four died in landslide in chamoli.

मलबे में दबकर जेसीबी आपरेटर मुकेश लाल (22) पुत्र जय लाल निवासी ढाक गांव, जोशीमठ, बीआरओ हेल्पर अविनाश शर्मा (28) निवासी झारखंड, हरक सिंह रावत (65) पुत्र माधो सिंह निवासी सैंतोली कोषा, जोशीमठ,  दरवान सिंह (55) पुत्र प्रबल सिंह निवासी पुणकिला कोषा, जोशीमठ की मौके पर ही मौत हो गई। कोषा गांव निवासी चैत सिंह और नरेंद्र सिंह घायल हो गए।

सूचना पर बीआरओ कमांडर आर सुब्रमण्यम, तहसील और थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जोशीमठ अस्पताल भेजा। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे शवों को निकाल लिया गया। बताया गया कि हरक सिंह, दरवान सिंह, चैतसिंह और नरेंद्र रैणी गांव में पूजा के बाद इस रास्ते से अपने गांव जा रहे थे।

बीआरओ कमांडर का कहना है कि विस्फोट के दो घंटे बाद पोकलैंड मशीन से मलबा और बोल्डर हटाए जा रहे थे तभी अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिरने से यह हादसा हुआ। एसडीएम जोशीमठ अनूप कुमार नौटियाल ने बताया कि शवों को जोशीमठ लाया गया है। बुधवार को गोपेश्वर में शवों का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed