{"_id":"65febc6d5a693e25940d1305","slug":"four-day-phalgun-fair-concludes-in-selaqui-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-376973-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेलाकुई में चार दिवसीय फाल्गुन मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेलाकुई में चार दिवसीय फाल्गुन मेले का समापन
विज्ञापन
सेलाकुई। श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सेलाकुई में चार दिवसीय फाल्गुन मेले के समापन पर बीते बृहस्पतिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें श्याम भक्त भजनों पर जमकर झूमे। बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
विशेष आकर्षण का केंद्र अखंड ज्योति, खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार और छप्पन भोग रहा। देर रात तक पंडाल श्याम खाटू के जयकारों से गूजता रहा। दिल्ली से आई भजन गायिका वंशिका मौर्य ने भजनों की सुरली प्रस्तुति दी। उन्होंने वीर हनुमाना अति बलवाना से भजनों की शुरुआत की। दुनियां में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहना। वहीं, शामली से अनुराधा सेरवाल ने काली कमली वाला मेरा यार है, जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे, खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया, बंदा तेरा मालामाल हो गया है आदि भजन गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। उन्होंने मेरी अंखियां करें इंतजार सांवरे, पलकों का घर तैयार सांवरे भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। सभी पदाधिकारियों को पटका और बाबा श्याम की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौरव गुप्ता, विनोद कश्यप, सुनील राठौड़, मुकुल शर्मा, उदित नारायण, भागमल बंसल, चौधरी अमरीक, शगुन श्रीवात्सव, ममता ठाकुर आदि उपस्थित रहे।