फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four bookies arrested for playing bet in IPL match

आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाते चार बुकी गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four bookies arrested for playing bet in IPL match
आईपीएल मैच में सट्टा लगवाते चार और बुकी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.29 लाख रुपये व इलेक्ट्रोनिक सामग्री बरामद हुई है। आरोपियों के पास मिले रजिस्टर में लाखों रुपये के लेनदेन का ब्योरा है। एसटीएफ ने एक दिन पहले भी तीन बुकी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आईपीएल में सट्टा लगाने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच बृहस्पतिवार रात को भी तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शुक्रवार रात को भी जानकारी मिली थी कि कुछ लोग आईटी पार्क में सट्टा लगा रहे हैं। शुक्रवार शाम को बंगलूरू और चेन्नई के बीच मैच हो रहा था। यहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां से मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद हुए हैं। मौके से 1.29 लाख रुपये भी एसटीएफ ने जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नितिन कुमार निवासी गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर, अंकित कुमार निवासी गौशाला मुजफ्फरनगर, उदित कुमार निवासी सिद्धार्थ विहार, कैनाल रोड देहरादून और विनीत अरोड़ा निवासी मोहनी रोड, देहरादून बताए हैं। आरोपियों ने मोबाइल में कुछ एप्लीकेशन डाउनलोड की हुई थीं।
विज्ञापन

-----
एप के जरिए संचालित करते हैं सट्टा
आरोपी मैजिक एप और ताज 777 नाम की एप को देखकर सट्टा लगवाते हैं। इसी एप के माध्यम से ही एक दूसरे को संदेश भेजा जाता है। इस एप की मेन एडमिन से आईडी और पासवर्ड पांच हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर लेते हैं। आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ का दावा है कि जल्द ही कुछ बड़े बुकी को भी पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed