{"_id":"746ae03ac95e95e006798ee1b168db32","slug":"foundation-work-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में शिलान्यास पर हुई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में शिलान्यास पर हुई सियासत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Feb 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में एक साथ सैकड़ों शिलान्यासों पर मंगलवार को सदन में खूब सियासत हुई। विपक्ष का आरोप था कि कई जगह पूर्व में जिन योजनाओं के पत्थर लगे थे, उन्हें उखाड़कर पुन: शिलान्यास कर दिया गया।
विज्ञापन
विधायकों को तवज्जों नहीं देने का विरोध
विपक्ष को इस बात पर भी आपत्ति थी कि सत्र के दौरान सरकार यह काम क्यों कर रही है, यह संसदीय परंपराओं का उल्लंघन है। इन कार्यक्रमों में स्थानीय विधायकों को तवज्जों नहीं देने का विरोध ने आरोप लगाया।
विज्ञापन
पढ़ें, गैंग रेपः हरिद्वार में एक और किशोरी बनी 'दामिनी'
विज्ञापन
स्पीकर ने व्यवस्था के प्रश्न के तहत हुई चर्चा के बाद सरकार को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय विधायकों के सम्मान का पूरा ख्याल रखें। व्यवस्था के प्रश्न के तहत शून्यकाल में स्पीकर ने शिलान्यास के मुद्दे को सुना।
शिलान्यासों पर 12.50 करोड़ रुपए खर्च
भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि एक शासनादेश के तहत यह व्यवस्था है कि सीएम पांच करोड़ से ज्यादा वाली योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
इससे नीचे मंत्री व विधायकों को यह अधिकार होगा, लेकिन यहां तो सीएम दो-दो लाख की योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं।
पढ़ें, पैसा बहाने से क्या 'जिंदा' हो जाएंगी नदियां?
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ के चंडाक में बेस अस्पताल निर्माण में ढाई करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं और अब उसी अस्पताल के नाम से छह किमी दूर एक अस्पताल खोला जा रहा है और उसका अलग से शिलान्यास हुआ।
पढ़ें, कोख में नन्ही जान, फिर क्यों मां ने किया ऐसा?
इन शिलान्यासों पर ही 12.50 करोड़ रुपए खर्च हुए। गैरसैंण में भी जब कैबिनेट हुई तो 2.21 लाख रुपए का खर्चा जीएमवीएन ने किया और 1.99 लाख विधानसभा सचिवालय ने दिए, जबकि अभी तक कुछ नहीं हुआ।
पढ़ें, काम निपटा ले भाई, सीएम बदल गए हैं
भाजपा के ही यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार में जिन सड़कों का उद्घाटन दो महीने पहले विधायक कर चुके हैं, उनका दो दिन पहले फिर उद्घाटन किया गया।
सरकार को बताना चाहिए कि सिंचाई विभाग की एक सड़क का उद्घाटन सीएम की पुत्री ने किस हैसियत से किया। भाजपा के मदन कौशिक ने कहा कि सीएम ने जो सड़कें विधायकों को दी थीं, उनका उद्घाटन भी खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं।