फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foundation stone of eight crore pumping drinking water scheme in Buranshkhanda

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुरांशखंडा में आठ करोङ की बुरांशखंडा पुनर्गठन पंपिग पेयजल योजना का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुश

Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of eight crore pumping drinking water scheme in Buranshkhanda
बुरांशखंडा क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी सौगात दी है, क्षेत्र के लोग लंबे समय से पेयजल योजना की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए बुरांशखंडा पुनर्गठन पंपिग योजना का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बुरांशखंडा के करीब आठ ग्राम पंचायत और 35 तोकों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा करते हुए सरकार ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत बुरांशखंडा पुनर्गठन पंपिग योजना के लिए आठ करोड़ दो लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किए। पंपिंग योजना का रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिलान्यास कर दिया। योजना से मसूरी विधानसभा सहित धनोल्टी विधानसभा के गांव को लाभ मिलेगा। पेयजल योजना को एक साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुडींर,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजपा महामंत्री कुशाल सिंह राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल,भाजपा कार्यालय प्रदेश सह संयोजक राकेश रावत,ग्राम प्रधान सुमित्रा देवीन भाजपा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अनिता धनाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed