फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   foundation and launch in uttarakhand

नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात

Mon, 10 Feb 2014 10:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Feb 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
foundation and launch in uttarakhand

पंचायत चुनाव की आचार संहिता का डर हो या कुछ कर दिखाने का दबाव। हरीश सरकार ने रविवार को प्रदेश में शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी।

विज्ञापन


पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुताबिक सभी 13 जिलों में कुल 1803 करोड़ रुप, की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। हरीश रावत शनिवार रात को दिल्ली चले गए थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे दून पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

तब तक जिलों में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम शुरू हो गए थे। 11 फरवरी से पंचायत चुनाव के तहत आचार संहिता लगने वाली है। रावत सरकार की तत्परता को इस लिहाज से भी देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने दिखाई सक्रियता

foundation and launch in uttarakhand

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों में तेजी लानी है और इसकी शुरुआत अभी ही हो सकती थी। इससे पहले हरीश रावत कैबिनेट और अन्य प्लेटफार्म का उपयोग कर सक्रियता दिखाने की कोशिश में रहे।

पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'

उन्होंने रविवार को सीधे क्षेत्र में पहुंच बनाने का अभियान भी शुरू करने की मंशा जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों को समय से पूरा करने को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्रियों से कह दिया गया है कि लोकार्पण-शिलान्यास के बाद तुरंत अधिकारियों को बुलाकर हिदायत दें कि काम समय से शुरू हो जाना चाहिए।

पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

इसकी निगरानी की जिम्मेदारी भी प्रभारी मंत्रियों पर होगी। रावत ने पहले पंचायत चुनाव पीछे खिसकने के सवाल पर टिप्पणी से इनकार कर दिया, बाद में कहा कि चुनाव समय से ही होंगे।

ये हैं करोडों की योजनाएं

foundation and launch in uttarakhand

उत्तरकाशी
मुख्यमंत्री ने यहां 63.05 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 19. 34 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। हरीश रावत ने कहा कि आपदा से हुई बर्बादी से ही राज्य को आबाद करने का रास्ता निकाला जाएगा।

देहरादून
जिले में यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह ने 96 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 71 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

चमोली
मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने गौचर में चमोली जिले के लिए 79.20 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

रुद्रप्रयाग
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग में लगभग 131 करोड़ की 23 योजनाओं का शिलान्यास और 1.91 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया।

टिहरी
हरक सिंह रावत ने नई टिहरी में 96. 40 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 57.74 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया।

पौड़ी
रामलीला मैदान जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने 27.01 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 161 करोड़ की 41 योजनाओं का शिलान्यास किया।

कुमाऊं
कुमाऊं में करीब 8.02 अरब रुपए लागत की 297 योजनाओं का जिले के प्रभारी मंत्रियों ने लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा कई योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी गई।

हरिद्वार में हंगामा

foundation and launch in uttarakhand

खराब मौसम के चलते जिले की प्रभारी मंत्री इंदिरा हृदयेश शिलान्यास और लोकार्पण करने नहीं पहुंच सकीं। इस पर भाजपा विधायकों ने ही 49 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण कर दिया।

पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'

वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता विधायकों को रोकने के लिए आगे बढ़े। इसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया।

इन पत्थरों का तारणहार कौन

foundation and launch in uttarakhand

गढ़वाल में रविवार को बड़े पैमाने पर शिलान्यास और लोकार्पण के बाद एक बार फिर पुरानी योजनाओं की याद आई। पर्वतीय जिलों में कई विकास योजनाएं शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाईं।

पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'

उत्तरकाशी में ही साल भर में 512.42 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास हो चुके हैं। लेकिन ज्यादातर पर काम आगे नहीं बढ़ा। नई टिहरी में शिलान्यास के बाद नर्सिग कालेज और एएनएम स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

चमोली जिले के गैरसैंण में 22 वर्षों में भी अपर शिक्षा निदेशालय नहीं बन सका। पौड़ी में बीएससी नर्सिंग कालेज बोर्ड लगाने तक ही सिमटा हुआ है। ये योजनाएं केवल बानगी भर हैं। ऐसी स्थिति लगभग हर जगह है।

रावत ने मांगा एक माह का समय

foundation and launch in uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विकास के लिए कोशिशों का परिणाम दिखाने को एक माह का समय मांगा। कहा कि मार्च में सरकार खुद बताएगी कि एक माह में क्या किया।

पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि पर्वतीय जिलों में जनेऊ अभियान के प्रेरक खुशीराम के नाम पर प्रतिभा सम्मान योजना शुरू की जाएगी। मैदानी क्षेत्रों में संत रविदास के नाम पर यह योजना होगी।

पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

बताया कि सरकार आपदा के निर्माण कार्य में पांच करोड़ रुपए, तक की ऑन द स्पॉट स्वीकृति का अधिकार सीडीओ या समकक्ष अधिकारी को देने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed