फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former RJ Gautam became a lieutenant in the army

Dehradun News: आरजे रहे गौतम बने सेना में लेफ्टिनेंट

Tue, 10 Mar 2026 02:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Former RJ Gautam became a lieutenant in the army

विज्ञापन



बतौर रेडियो जॉकी (आरजे) कई साल काम करने के बाद दून के गौतम रेखी ने सेना में लेफ्टिनेंट बन प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रीत विहार निरंजनपुर निवासी गौतम ने बीते शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से पासिंग आउट परेड के साथ प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट के रूप में सेना में कदम रखा।


दून से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद एक निजी विवि से गौतम ने स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बतौर आरजे नौकरी की। उन्होंने बताया कि नौ वर्ष की आयु में ही पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद गौतम ने खूब लगन और मेहनत से पढ़ाई की और काफी प्रयासों के बाद ओटीए में प्रवेश मिला। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed