फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   former IAS RamVilas Yadav wife Vigilance questioned Uttarakhand news in hindi

Ramvilas Yadav: पूर्व आईएएस की पत्नी से चार घंटे पूछताछ, अग्रिम जमानत हासिल कर पहुंचीं विजिलेंस ऑफिस

Wed, 14 Sep 2022 11:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 11:43 AM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। अब उनकी पत्नी से चार घंटे पूछताछ की गई। जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने खातों में जमा धनराशि और संपत्ति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाईं। विजिलेंस जल्द उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन
former IAS RamVilas Yadav wife Vigilance questioned Uttarakhand news in hindi
पूर्व आईएएस रामविलास यादव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव से आखिरकार विजिलेंस ने मंगलवार को चार घंटे तक पूछताछ की। वह सुप्रीम कोर्ट से हासिल अग्रिम जमानत के आदेश लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंची थीं। उनसे विजिलेंस जो दस्तावेज मांगे उनमें से बहुत कम साथ लाई थीं। अब उन्हें दोबारा भी बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कुसुम यादव से करीब चार घंटे पूछताछ की गई है। जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने खातों में जमा धनराशि और संपत्ति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाईं। विजिलेंस जल्द उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। विजिलेंस ने बीते 23 जून को निलंबित आईएएस रामबिलास यादव को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Jubin Nautiyal: बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यादव से जब विजिलेंस ने उसके खातों में पड़े लाखों रुपये, कई आरडी व एफडी, संपत्ति व स्कूल के बारे में पूछताछ की गई तो बताया था कि उसकी पत्नी कुसुम ही खातों का संचालन करती थी। उन्हें ही संपत्ति व खातों के बारे में पूरी जानकारी है। इसके बाद जब कुसुम को बुलाने के लिए विजिलेंस की ओर से उसे नोटिस जारी किए गए तो वह तीन महीने में एक भी बार बयान दर्ज कराने के लिए विजिलेंस के सामने नहीं आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed