{"_id":"631842cec0b09412af2475cc","slug":"former-ias-ram-vilas-yadav-wife-may-be-declared-a-fugitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पूर्व आईएएस की पत्नी के खिलाफ हो सकती है चार्जशीट दाखिल, कई बार नोटिस भेजने पर भी नहीं हुईं हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पूर्व आईएएस की पत्नी के खिलाफ हो सकती है चार्जशीट दाखिल, कई बार नोटिस भेजने पर भी नहीं हुईं हाजिर
Wed, 07 Sep 2022 02:30 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:30 PM IST
सार
पूर्व आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ विजिलेंस 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें उनकी आय से करीब 2700 फीसदी अधिक की संपत्ति होने का ब्योरा दर्ज है। वहीं उनकी पत्नी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस रामविलास यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी को भगोड़ा घोषित किया जा सकता है। विजिलेंस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उनकी पत्नी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। यादव की पत्नी को हाजिर होने के लिए दर्जनों बार नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन, अब तक वह विजिलेंस के सामने प्रस्तुत नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कहीं जांच कहीं आंच: उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों खूब गरमा रहे ये पांच मुद्दे, छिड़ चुकी है सियासी जंग
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। इससे पहले यादव को भी बयान दर्ज करने के बाद ही गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि यादव के खिलाफ विजिलेंस 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें उनकी आय से करीब 2700 फीसदी अधिक की संपत्ति होने का ब्योरा दर्ज है।
विज्ञापन