फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former government advocate caught taking bribe of five lakhs, seven years in jail

Dehradun News: पांच लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए पूर्व शासकीय अधिवक्ता को सात साल की जेल

Sat, 19 Aug 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Former government advocate caught taking bribe of five lakhs, seven years in jail
पांच लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े गए पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) अशोक उभान को न्यायालय ने सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। स्पेशल जज विजिलेंस ने की कोर्ट ने उभान पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया, दिसंबर 2016 में प्रेमनगर निवासी वेद गुप्ता ने अशोक उभान के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार वेद गुप्ता को धोखाधड़ी के एक मुकदमे में लोअर कोर्ट से तीन साल की सजा हुई थी। इसके खिलाफ उन्होंने अपर जिला जज की कोर्ट में अपील की थी। यहां पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक उभान थे। उभान ने वेद गुप्ता से सजा खत्म कराने की बात कही थी और इसके बदले सात लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद पांच लाख रुपये पर बात बनी।
विज्ञापन

रंगेहाथ गिरफ्तार किया था, भीड़ ने छुड़ा लिया था
वेद की शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने ट्रैप की तैयारी कर ली। विजिलेंस की टीम अशोक उभान के चैंबर में पहुंची तो वहां पर वह नोट गिन रहे थे। उन्हें वहां रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, उस वक्त वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें छुड़ा लिया। इसके बाद टीम ने भीड़ को इधर-उधर कर उभान को फिर से गिरफ्तार कर लिया। उभान को करीब आठ माह बाद जमानत मिली। इसी बीच विजिलेंस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे में कुल आठ गवाह पेश किए गए। इनके आधार पर स्पेशल विजिलेंस जज अंजलि नौनियाल की अदालत ने उभान को सात साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed