फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former CM Trivendra Rawat name will be included in BJP panel for Rajya Sabha

राज्यसभा सीट: भाजपा के पैनल में शामिल होगा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का नाम, तीन महिला नेताओं की भी चर्चा

Sun, 08 May 2022 01:56 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 01:56 PM IST
सार

आने वाले कुछेक दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बीच मंत्रणा होगी, जिसमें पैनल में भेजे जाने वाले छह नाम तय किए जाएंगे। पैनल में तीन पुरुष और तीन महिला नेताओं के नाम शामिल किए जाएंगे जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।
 

विज्ञापन
Former CM Trivendra Rawat name will be included in BJP panel for Rajya Sabha
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो

विस्तार

राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए तैयार होने वाले पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी नाम शामिल होगा। मुख्यमंत्री के पद छोड़ने के बाद से त्रिवेंद्र का संगठन में अभी तक कोई किरदार तय नहीं हो पाया है। हालांकि सियासी हलकों में उन्हें केंद्रीय संगठन में जगह देने की बातें भी होती रही हैं।
विज्ञापन


संगठन स्तर पर राज्यसभा के प्रत्याशी चयन के लिए नामों का पैनल तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछेक दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बीच मंत्रणा होगी, जिसमें पैनल में भेजे जाने वाले छह नाम तय किए जाएंगे। पैनल में तीन पुरुष और तीन महिला नेताओं के नाम शामिल किए जाएंगे जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।
विज्ञापन


हालांकि सियासी हलकों में राज्य के बाहर से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाएं हैं। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पैनल में केवल स्थानीय नेताओं के नाम ही भेजे जाएंगे। पैनल में जिन नामों की प्रमुखता से चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व विधायक गहतोड़ी का नाम भी हो सकता है पैनल में शामिल

मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद से त्रिवेंद्र को अभी संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का नाम भी पैनल में शामिल हो सकता है। इस नाम की पैरवी मुख्यमंत्री की ओर से हो सकती है। तीसरा नाम संगठन से जुड़े नेताओं में से हो सकता है। इनमें प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला में से कोई एक नाम भी पैनल में शामिल हो सकता है। इनके अलावा पैनल में तीन महिलाओं के नाम भी शामिल किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Champawat Bypoll: जीत का नया रिकॉर्ड चाहती है भाजपा, कल नामांकन के दौरान सीएम धामी की होगी बड़ी चुनावी जनसभा

संसदीय बोर्ड ही करेगा प्रत्याशी का नाम तय

सूत्रों के मुताबिक, इनमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत, अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान और कोई अन्य सक्रिय महिला नेत्री का नाम शामिल हो सकता है। इन नामों के बीच मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद कोई अन्य नाम भी पैनल में शामिल हो सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राज्यसभा के पैनल में तीन पुरुष और तीन महिलाओं के नाम तय करने हैं। इसके लिए कुछेक दिन में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा होगी। चर्चा में पैनल फाइनल कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया जाएगा। संसदीय बोर्ड ही प्रत्याशी का नाम तय करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed