फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat By Election: BJP wants new record of victory, CM Pushkar singh Dhami election rally tomorrow

Champawat Bypoll: जीत का नया रिकॉर्ड चाहती है भाजपा, कल नामांकन के दौरान सीएम धामी की होगी बड़ी चुनावी जनसभा

Sun, 08 May 2022 12:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 12:48 PM IST
सार

कल सोमवार नौ मई को सीएम धामी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले ही चंपावत में भाजपा के दिग्गज नेता डेरा जमा लेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Champawat By Election: BJP wants new record of victory, CM Pushkar singh Dhami election rally tomorrow
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत विधानसभा उपचुनाव को भाजपा हल्के में नहीं लेगी। पार्टी इस चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड बनाना चाह रही है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने प्रतिद्वंद्वी दलों के प्रत्याशी चाहे जैसे भी हों, पार्टी पूरी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


नौ मई को सीएम धामी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले ही चंपावत में भाजपा के दिग्गज नेता डेरा जमा लेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना होंगे। पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री भी मुख्यमंत्री के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना होंगे। उनके अलावा कुछ और मंत्रियों के भी चंपावत जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, पार्टी ने प्रत्याशी के नाम और सिंबल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक भव्य जनसभा भी होगी, जिसमें मुख्यमंत्री चंपावत की जनता से समर्थन की अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के बाद डेरा जमाएंगे नेता

नामांकन के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चंपावत में ही चुनाव प्रचार की रणनीति को धार देने के लिए वहां डेरा जमाएंगे। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री, धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास पहले से ही चुनावी मोर्चे पर डटे हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की टीम भी मोर्चा संभालेगी।

ये भी पढ़ें...हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed