{"_id":"1b855f2aafda713f48c1aebcdfbce950","slug":"former-central-minister-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रह्मदत्त नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रह्मदत्त नहीं रहे
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Oct 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और इस समय के कांग्रेस विधायक नवप्रभात के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
ईमानदार और बेहतर नेताओं में से एक
मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य नेताओं ने ब्रह्मदत्त के निधन पर शोक जताया है। ब्रह्मदत्त टिहरी से सांसद और अस्सी के दशक में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री भी रह चुके थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व वह केंद्र में वाणिज्य राज्य मंत्री, वित्त राज्य मंत्री का भी पदभार संभाल चुके हैं। 1926 में जन्में ब्रह्मदत्त ने दून के डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की।
विज्ञापन
उनकी गिनती उत्तराखंड के ईमानदार और बेहतर नेताओं में होती रही। 1987 में वह पेट्रोलियम मंत्री बने। इससे पहले ग्राम प्रधान, विकासनगर टाउन कमेटी केचेयरमैन का भी पद सुशोभित किया।
ब्रह्मदत्त का अंतिम संस्कार रविवार शाम तकरीबन चार बजे विकासनगर में ही किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत के भी शिरकत करने की संभावना है।