फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former BJP MLA surrounded by allegations of second marriage takes a dig at Congress harak Singh, Harish Rawat

Uttarakhand: शादी के विवाद में घिरे भाजपा नेता, बोले- 'वो भाभी जी विधायक हैं का सीन था'...कांग्रेस पर कसा तंज

Wed, 25 Jun 2025 12:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:02 PM IST
सार

भाजपा नेता दूसरी शादी के विवाद में घिरे हैं। नोटिस का जवाब देने के बाद राठौर प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उन पर सवालों की झड़ी लगा दी। 

विज्ञापन
Former BJP MLA surrounded by allegations of second marriage takes a dig at Congress harak Singh, Harish Rawat
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नोटिस का जवाब देते हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दूसरी शादी के आरोपों में घिरे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपनी दूसरी शादी की फोटो को लेकर कहा कि वो भाभी जी विधायक है का सीन था। राठौर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा अगर कांग्रेस को वीडियो ही दिखाने हैं, तो पहले एनडी तिवारी, हरक सिंह रावत व हरीश रावत के वीडियो दिखाए।

विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को उनके सरकारी आवास पर नोटिस का जवाब देने के बाद राठौर प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उन पर सवालों की झड़ी लगा दी। कारण बताओ नोटिस पर राठौर ने कहा, मैंने पार्टी या संगठन के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया। जिन आरोपों की बात हो रही है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन

उन्होंने उलटे सवाल दागा, क्या आपने मुझे शादी करते हुए, मांग भरते हुए या वरमाला पहनाते हुए किसी वीडियो में देखा है? नहीं ना? तो फिर ये मुद्दा खड़ा क्यों किया जा रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  शादी को लेकर विवादों में भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी के नोटिस का दिया जवाब, जल्द होगा फैसला

पूर्व विधायक ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी स्थिति साफ करते हुए कहा, यूसीसी का कोई उल्लंघन नहीं किया है। पार्टी की नीतियों का सम्मान करता हूं। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने उनसे विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है, जिसके बाद संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed