फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Former MLA Rathore responded to notice decision will taken soon MLA Love affair UCC violation Uttarakhand

Uttarakhand: शादी को लेकर विवादों में भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी के नोटिस का दिया जवाब, जल्द होगा फैसला

Wed, 25 Jun 2025 11:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:03 AM IST
सार

ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया। 

विज्ञापन
BJP Former MLA Rathore responded to notice decision will taken soon MLA Love affair UCC violation Uttarakhand
पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर और अभिनेत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहली पत्नी और परिवार होते हुए एक अन्य महिला से विवाह को लेकर विवादों में आए भाजपा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को अपना जवाब दे दिया है। पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस दिया था। मंगलवार को राठौर प्रदेश अध्यक्ष से उनके यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास पर मिले और अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन

राठौर पर दूसरी शादी कर भाजपा सरकार में बने समान नागरिक संहिता का उपहास करने का आरोप है। विपक्ष ने भी इसे लेकर भाजपा को निशाना बनाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, विगत कुछ समय से पूर्व विधायक राठौर से संबंधित विभिन्न खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। पार्टी ने इसे अमर्यादित आचरण मानकर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि धूमिल करने वाला माना था। उनकी इन सार्वजनिक गतिविधियों को अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए नोटिस दिया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Trending:   शादी के बाद जिंदगी उत्तराखंड हो जाती है...सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा खान सर का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

राठौर के पक्ष प्राप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी शीघ्र निर्णय लेगी। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में कोई भी कितना भी बड़ा क्यों न हो हो, किसी का भी अभद्र, अश्लील, असामाजिक और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। भट्ट ने कहा कि राठौर ने अपना जवाब दे दिया है। अब पार्टी की अनुशासन समिति में विस्तृत विचार किया जाएगा और शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed