{"_id":"663d673e216d875c480c6925","slug":"forest-workers-caught-three-persons-who-had-come-with-the-intention-of-hunting-in-chauhadpur-range-of-vikasnagar-gun-and-cartridges-recovered-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-409840-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर के चौहड़पुर रेंज में शिकार के इरादे से आए तीन व्यक्तियों को वनकर्मियों ने पकड़ा, बंदूक और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर के चौहड़पुर रेंज में शिकार के इरादे से आए तीन व्यक्तियों को वनकर्मियों ने पकड़ा, बंदूक और कारतूस बरामद
विज्ञापन
भू-संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज से वनकर्मियों ने तीन शिकारियों को बंदूक और कारतूस के साथ पकड़ा। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वन विभाग ने शिकारियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे चौहड़पुर रेंज के वनकर्मी वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें जंगल में डोबरी कक्ष संख्या दो सी के पास तीन लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। इनमें से एक व्यक्ति के कंधे पर बंदूक टंगी थी। एक के कंधे पर काला बैग था। वनकर्मियों को देख एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। अन्य दो व्यक्तियों को वनकर्मियों ने दबोच लिया। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद नदी के किनारे के पास से तीसरे व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। जंगल के पास से दो बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने बताया कि वह इन बाइक से ही जंगल में आए थे।
चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील गैरोला ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की पहचान विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलवाला निवासी गौरव गुलेरिया, विजय कुमार और अशोक चंदेल के रूप में हुई है। बताया कि उनके पास से एक नाली की एक बंदूक, 12 बोर के पांच कारतूस, आर्मी प्रिंट की एक कमीज, एक पैंट और एक टार्च मिली है। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्ति शिकार के इरादे से जंगल में आए थे, लेकिन वनकर्मियों की मुस्तैदी के चलते उसकी योजना विफल हो गई।