{"_id":"62a47f201c46e707ba3c1f7e","slug":"forest-inspector-recruitment-2022-candidates-will-run-by-putting-a-radio-collar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forest Inspector Recruitment: उम्मीदवारों को इस बार लगानी होगी रेडियो कॉलर लगाकर दौड़, पढ़ लीजिए पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Forest Inspector Recruitment: उम्मीदवारों को इस बार लगानी होगी रेडियो कॉलर लगाकर दौड़, पढ़ लीजिए पूरी जानकारी
Sat, 11 Jun 2022 05:19 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 11 Jun 2022 05:19 PM IST
सार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि यह दौड़ पूरी तरह से डिजिटल होगी और इसके तहत हर एक उम्मीदवार को रेडियो कॉलर लेकर दौड़ना होगा। जैसे ही वो अपनी दौड़ पूरी कर लेगा तो रेस अपने आप मैप में अपडेट हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में वन दरोगा भर्ती के तहत इस बार होने वाली दौड़ में अत्याधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को रेडियो कॉलर लगाकर दौड़ करनी होगी। आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में वन दरोगा भर्ती के लिए 28 व 29 जून को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वन दरोगा के फिजिकल टेस्ट के दो भाग होंगे। एक नापतोल का है, जिसमें लंबाई और वजन मापा जाएगा। दूसरा हिस्सा दौड़ का है, जिसमें चार घंटे में 24 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि चार घंटे में 24 किलोमीटर दौड़ के लिए रायपुर स्टेडियम और उसकी अप्रोच रोड को चयनित किया गया है, जो कि दो किलोमीटर की है।
विज्ञापन
इस तरह से 12 चक्कर हर उम्मीदवार को लगाने होंगे। बताया कि यह दौड़ पूरी तरह से डिजिटल होगी और इसके तहत हर एक उम्मीदवार को रेडियो कॉलर लेकर दौड़ना होगा। जैसे ही वो अपनी दौड़ पूरी कर लेगा तो रेस अपने आप मैप में अपडेट हो जाएगी। इस तरीके से पारदर्शिता में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kulhad Chai: सीएम धामी ने लिया कुल्लड़ में चाय का आनंद, नई परंपरा की शुरुआत कर इन्हें दिया तोहफा, तस्वीरें
वाहन चालक के लिए 20 हजार उम्मीदवार
आयोग की ओर से 12 जून को तीन परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इनमें आठवीं पास उम्मीदवार वाहन चालक के लिए परीक्षा देंगे। आयोग के सचिव बडोनी के मुताबिक, वाहन चालक के लिए प्रदेश में 20 हजार उम्मीदवार मैदान में हैं।