फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest guard recruitment exam Fraud: Unemployed Youth Will Do Secretariat March on 25th Feb

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती विवाद: 25 फरवरी को बेरोजगार महासंघ करेगा सचिवालय घेराव 

Fri, 21 Feb 2020 10:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2020 10:43 PM IST
सार

  • परीक्षा रद्द कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
Forest guard recruitment exam Fraud: Unemployed Youth Will Do Secretariat March on 25th Feb
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को रद्द करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ ने आंदोलन का एलान कर दिया है। 25 फरवरी को महासंघ देहरादून में रैली निकालकर सचिवालय का घेराव करेगा। 

विज्ञापन


फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल और असली ओएमआर शीट सोशल मीडिया पर वायरल होने से बेरोजगार महासंघ ने सरकार से परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। महासंघ के संरक्षक कमलेश भट्ट और अध्यक्ष दीपक डोभाल ने कहा कि भर्ती परीक्षा में नकल और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना गंभीर मामला है। सरकार को तत्काल परीक्षा रद्द कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


आयोग में अब तक जितनी भी भर्ती हुई हैं, उनमें गड़बड़ियां सामने आई हैं। पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली हुई, जिस पर सरकार को भर्ती परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। दोबारा से इन पदों की लिखित परीक्षा भी हो चुकी है। लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 25 फरवरी को प्रदेशभर के बेरोजगार युवक रैली निकालकर सचिवालय का घेराव करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन

महासंघ ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा है। महासंघ ने भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई। महासंघ का कहना है कि पिछले लगभग ढाई साल से उम्मीदवार भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। 

परीक्षा केंद्रों पर नहीं हुई चेकिंग
परेड ग्राउंड में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में धांधली को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संघ ने सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संघ का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर 70 प्रतिशत उम्मीदवारों की चेकिंग नहीं की गई। जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की चेकिंग की जाती है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में उम्मीदवार परीक्षा कक्ष तक मोबाइल फोन ले गए। हरिद्वार व पौड़ी जिला में ब्ल्यू टूथ से नकल की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed