{"_id":"624ffed6c67d4e31d6464ea0","slug":"forest-fire-in-32-places-in-uttarakhand-more-than-32-hectares-of-forest-area-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"धधकते उत्तराखंड के जंगल: प्रदेश में 32 जगह लगी वनों में आग, 32 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धधकते उत्तराखंड के जंगल: प्रदेश में 32 जगह लगी वनों में आग, 32 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान
Fri, 08 Apr 2022 03:04 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 08 Apr 2022 03:04 PM IST
सार
प्रदेश में पिछले 12 घंटे में गढ़वाल मंडल में 21 और कुमाऊं मंडल में आठ घटनाएं सामने आई। इसके अलावा तीन घटनाएं वन्य जीव विहार क्षेत्र में हुई हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग की ओर से की गई तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। विभाग की ओर से की गई कोशिशों और मैराथन बैठकों के बावजूद आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश में 32 घटनाओं में 32 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसे मिलाकर पिछले कुछ दिनों में अब तक 332 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार: जनता से कहा- इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत लिया जाएगा एक्शन
विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 12 घंटे में गढ़वाल मंडल में 21 और कुमाऊं मंडल में आठ घटनाएं सामने आई। इसके अलावा तीन घटनाएं वन्य जीव विहार क्षेत्र में हुई हैं। इसे मिलाकर अब तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में जंगल में आग की 272 घटनाएं हो चुुकी हैं। जिससे 332.82 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन