फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest department launched search operation in 500 hectare area

Dehradun News: वन विभाग ने 500 हेक्टेयर क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान

Sat, 20 Jan 2024 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Forest department launched search operation in 500 hectare area

विज्ञापन




- अब तक 12 पिंजरे लगाए जा चुके हैं क्षेत्र में, 40 कैमरों से हो रही निगरानी

राजपुर और इसके आसपास दहशत का पर्याय बने गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। टीमों ने बृहस्पतिवार को भी करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 12 पिंजरे और 40 ट्रैप कैमरे लगाए जा चुके हैं। मगर, अब तक गुलदार का पता नहीं चल सका है।

मसूरी डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र डांडा लाखोंड, सिंगला, आईटी पार्क, काठ बंगला, पुरुकुल सहित विभिन्न क्षेत्र का 40 लोगों की टीम के साथ भ्रमण किया गया। बताया कि अभी तक पांच सौ हेक्टेयर क्षेत्र सर्च किया गया साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में 40 कैमरा ट्रैप, दो ट्रैंकुलाइज टीम, 12 पिंजरे, जिसमें सिंगला क्षेत्र में पांच, रिस्पना में दो और डांडा लाखौंड क्षेत्र में पांच पिंजरे लगाकर गुलदार को तलाश कर रही। बताया कि काठ बंगला बस्ती में लोगों को जागरूक किया गया और सतर्क रहने की अपील की साथ ही लोगों से गुलदार दिखाई देने की घटना पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की ।
विज्ञापन




घायल बालक को दी आर्थिक सहायता

पिछले दिनों गुलदार के हमले में घायल बालक को गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने आर्थिक सहायता दी। उन्होंने घायल निखिल से उसका हाल चाल जाना और परिवार को हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। सभा की ओर से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed