फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest department complaints reach to CM

इस विभाग की शाही दावत की हर जगह चर्चा, देखकर सीएम के भी उड़ गए होश

Thu, 30 Nov 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
Forest department complaints reach to CM
trivendra singh rawat
इस विभाग की शाही दावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी होश उड़ दिए। न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि जिसको भी इस शाही दावत के बारे में पता चला वह हैरान रह गया। विभाग की इस शाही दावत के बारे में जानना चाहते है तो पढ़िए पूरी खबर..
विज्ञापन


वन निगम की शाही दावतों का कच्चा-चिट्ठा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंच पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद वन निगम प्रबंधन से संबंधित मामले में आख्या लेने के बाद जांच कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


वन निगम की कार्यप्रणाली सवालों में रही है। निगम ने दो सालों में खानपान में कितना खर्च किया है, इसकी जानकारी सूचना के अधिकार के तहत अमर सिंह धुंता ने मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने बताया कि विभिन्न कार्यालयों के जरिए 2015-16 और 2016-17 वित्तीय वर्ष में करीब 46 लाख की राशि खर्च की गई। इसमें मुर्गा, मीट, शराब से लेकर गाने-बजाने तक का बिल शामिल था।

नीलाम किए सामान में भी कई गड़बड़ियां

Forest department complaints reach to CM
money
वन निगम में पूर्व अध्यक्षों के उपयोग के लिए 2001 से 2011-12 तक विभिन्न सामानों को खरीदा गया, जिसे 2015 में नीलाम किया गया था। इसमें भी गड़बड़ी करने का आरोप है। इस मामले की पीएमओ से लेकर सीएम तक शिकायत की गई थी।

इसके अलावा कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भी मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विजिलेंस जांच कराने की संस्तुति की है। अब इस मामले में कार्रवाई शुरू हुई है। मामले में प्रक्रिया के तहत वन निगम प्रबंधन से शिकायतों के संबंध में आख्या मांगने के बाद जांच की तैयारी है।

वन निगम से जुड़ी शिकायतें मिली हैं। इसमें खानपान में मनमाने तरीके से राशि खर्च करने की बात सामने आई है। इस संबंध में सीएम कार्यालय से भी निर्देश मिले हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही जांच के संबंध में भी फैसला लिया जा सकता है।
- डॉ. रणवीर सिंह अपर मुख्य सचिव वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed