फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   foreigner learn farming in uttarakhand.

उत्तराखंड में आकर विदेशी सीख रहे खेती-किसानी

Wed, 28 Oct 2015 04:38 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Oct 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
foreigner learn farming in uttarakhand.

उत्तराखंड के युवाओं का भले ही खेती के प्रति आकर्षण कुछ कम हो गया हो, लेकिन विदेशी दून में आकर खेती-किसानी सीख रहे हैं।

विज्ञापन


परंपरागत बीजों के संरक्षण और जैविक खेती के रूप में देश और दुनियाभर में पहचान बना चुके दून के रामगढ़ में विदेशी जैविक खेती की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। दून के शिमला बाईपास रोड स्थित रामगढ़ नवधान्य केंद्र में फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, इंग्लैंड सहित विभिन्न देशों के युवा मिट्टी की सेहत से लेकर परंपरागत जैविक खेती की जानकारी ले रहे हैं।

हाल ही में यहां 21 देशों से पहुंचे युवाओं की टीम ने ए टू जेड जैविक खेती के पांच सप्ताह के कोर्स को पूरा किया है। अब सात देशों के युवा मंडुआ, झंगोरा, धान की विभिन्न प्रजातियों, दालों एवं बीजों के संरक्षण की जानकारी पाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन


नवधान्य केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. विनोद भट्ट बताते हैं कि पांच सप्ताह की जैविक एवं मिश्रित खेती किसानी की क्लास में किसानों को मिट्टी, बीज, जैविक खेती क्यों और कैसे करें, भोजन कैसा और क्यों उपयोगी हो, यह सब जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों के हैं लोग
इन दिनों फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, इजराइल आदि देशों के लोग जैविक खेती किसानी सीख रहे हैं।

मिश्रित खेती बनी वरदान
रामगढ़ में किसानों के लिए गेहूं और सरसों की मिश्रित खेती वरदान साबित हो रही है। घटती भूमि पर यह खेती फायदेमंद है, इससे एक ही समय पर दो फसलें ली जा सकती हैं।


जैविक खेती को बढ़ावे के लिए प्रिंस चार्ल्स भी आए थे यहां
विदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटियों के शोध छात्र जैविक खेती और परंपरागत बीजों के संरक्षण पर शोध के लिए रामगढ़ नवधान्य केंद्र आते हैं।

1996 में स्थापित इस केंद्र में वर्ष 2013 में इंग्लैंड के प्रिंस, प्रिंस चार्ल्स जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यहां आ चुके हैं। इसके अलावा प्राकृतिक खेती के जनक रहे जापान के फूकोका भी यहां आ चुके हैं। प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ. वंदना शिवा बताती हैं कि केंद्र में बीजों की विभिन्न प्रजातियों को संरक्षित कर रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed