फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   foreigner dead body found in haridwar.

बदरीनाथ हाईवे पर मिली विदेशी युवती की लाश

Thu, 19 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली) Updated Thu, 19 Mar 2015 11:26 PM IST
foreigner dead body found in haridwar.

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के समीप शिव मंदिर के नीचे चट्टान पर एक युवती का शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया हुलिए से विदेशी लग रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



गुरुवार सुबह नौ बजे नौरख गांव की महिलाओं ने तेलेश्वर महादेव मंदिर से करीब पचास मीटर नीचे चट्टान पर एक युवती का शव पड़ा देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और चमोली कोतवाली पुलिस को दी।


सड़ चुका था शव
थानाध्यक्ष बीएल भारती मय फोर्स मौके पर पहुंचे और युवती का शव बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाया गया। भारती ने बताया कि युवती का शव सड़ी-गली हालत में मिला और एक सप्ताह पुराना लग रहा है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष है।
विज्ञापन


युवती कौन थी और उसकी मौत कैसे हुई इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। सिर पर गहरी चोट के निशान और पहनावा विदेशी था।

विदेशियों का होगा मिलान
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक पहुंचे विदेशियों की सूची को खंगाला जाएगा। मिसिंग पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed