फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   foreign scientists changed the origin of river ganga.

विदेशी वैज्ञानिकों ने बदला गंगा का उद्गम, होगी रिसर्च

Tue, 27 Oct 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 27 Oct 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
foreign scientists changed the origin of river ganga.

आमतौर पर माना जाता है कि गंगा का उद्गम गोमुख से है, लेकिन हाल ही में विदेशी वैज्ञानिकों ने मानसरोवर को गंगा का उद्गम स्थल बताया है।

विज्ञापन


ऐसे में सोमवार को एनआईएच पहुंची कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने वैज्ञानिकों को नए सिरे से शोध के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान पहुंची कैबिनेट मंत्री साध्वी उमा भारती ने यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एडवांसड ग्राउंड वाटर रिसर्च लैब का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने संस्थान के सभी कार्यों और शोध आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संस्थान के कार्यों पर संतोष प्रकट करते हुए वैज्ञानिकों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईएच डायरेक्टर प्रोफेसर राजदेव सिंह ने बताया कि संस्थान की ओर से नेशनल मिशन फॉर सस्टेनिंग हिमालयन इकोलॉजी प्रोग्राम चल रहा है। जिसके तहत गंगा पर 11 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उन्होंने संस्थान के साफ पानी प्रोजेक्ट, बुलंदेलखंड प्रोजेक्ट, वर्ष 2000 से गंगोत्री ग्लेशियर पर की जा रही स्टडी आदि के बारे में बताया।

गोमुख को माना जाता है गंगा का उद्गम

foreign scientists changed the origin of river ganga.

केंद्रीय मंत्री ने उमा भारती ने कहा कि वैसे तो गंगा का उद्गम गोमुख से माना जाता है। लेकिन, विदेशी वैज्ञानिक ने गंगा का उद्गम मानसरोवर से होने की बात कही है। इसलिए इस पर शोध जरूरी है। उन्होंने एनआईएच रुड़की को नए सिरे गंगा के उद्गम पर शोध करने के निर्देश देते हुए इस पर काम शुरू करने को कहा है।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बैठक के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एडवांसड ग्राउंड वाटर रिसर्च लैब का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ग्राउंड वाटर डेटिंग, स्टेबल आईसोटॉप, सोयल वाटर, वाटर क्वालिटी आदि लेबोरेटरी का निरीक्षण किया और वहां रहे कार्यों के बारे में जानकारी की।

उन्होंने संस्थान की लाइब्रेरी भी देखी। इसके बाद उन्होंने संस्थान में पौधरोपण भी किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली से आई जेएसए डॉ. अमिता प्रसाद, डिप्टी सेक्रेटरी एसके गर्ग आदि मौजूद रहे। बैठक में डॉ. शरद कुमार जैन, डॉ. संजय कुमार जैन, डॉ. सीके जैन, डॉ. मनोहर अरोड़ा, डॉ. रमा मेहता आदि मौजूद रहे।

रुड़की में खुलेगा ‘सेंटर फॉर गंगा’
केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि एनआईएच रुड़की में गंगा से जुड़े तमाम कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि रुड़की में ‘सेंटर फॉर गंगा’ खोला जाएगा। जिसमें गंगा से जुड़े तमाम कार्य होंगे। यह सेंटर एनआईएच की देखरेख में कार्य करेगा। इस सेंटर को खोले जाने के लिए कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed