फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   for wine brother kill his brother

शराब पीने के लिए टोका तो भाई के सिर सवार हुआ 'खून', उठाया ऐसा कदम की तार-तार हुए रिश्ते

Tue, 29 Aug 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 29 Aug 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
for wine brother kill his brother
कम उम्र का हवाला देकर शराब पीने से टोका

पीएसी जवान ने अपने भाई को जरा सी बात के लिए टोका तो उसके सिर पर खून सवार हो गया।

विज्ञापन


पीएसी जवान को रविवार देर रात गोली मारने के मामले में खुलासा हुआ है कि उसने कम उम्र का हवाला देकर हमलावरों को शराब पीने से टोक दिया था। यह बात नागवार लगी तो उस पर गोली चला दी गई।

जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि हमलावर अभी पकड़ से दूर हैं। 

विज्ञापन

लाखन सिंह अपने दोस्त कपिल चावला के साथ पहुंच गया

for wine brother kill his brother
दोनों शराब पीकर आए थे
रुद्रपुर स्थित 46वीं पीएसी वाहिनी में नियुक्त पोखराड़ धारी मुक्तेश्वर निवासी नयन सिंह बिष्ट (23) को उसके चचेरे भाई रवि के हिल्ट्रान गली तिकोनिया स्थित कमरे के पास रविवार देर रात गोली मार दी थी।

सोमवार दोपहर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ डीसी ढौंडियाल ने मौका मुआयना किया। दोनों अधिकारियों ने रवि के भाई नीरज बिष्ट को बुलाकर पूछताछ की। नीरज ने बताया कि नयन सिंह रविवार की रात रुद्रपुर से रात साढ़े आठ बजे यहां सिंधी चौराहा आया था।

उसने रवि सिंह बिष्ट को फोन कर बुलाया था। इसके बाद धान मिल से बाइक लेकर रवि के हिल्ट्रान गली स्थित कमरे में गया। वहां नीरज ही मौजूद था। इसके बाद रवि को फोन कर बुलाया गया। बाहर खाना खाने के बाद नयन और रवि कमरे में लौटे तो वहां गांव का ही लाखन सिंह अपने दोस्त कपिल चावला के साथ पहुंच गया। ये दोनों शराब पीकर आए थे।
 

'शराब पिये या कुछ और करें, तुमसे क्या मतलब'

for wine brother kill his brother
कपिल ने नयन के सीने में पिस्टल से गोली मार दी
पीएसी जवान ने लाखन को डांट दिया कि इतनी छोटी उम्र से शराब पीना ठीक नहीं है। वह इसकी शिकायत उसके परिवार के लोगों से करेगा। इस पर कपिल ने कहा कि लाखन उसके साथ रहता है। वह शराब पिये या कुछ और करें, तुमसे क्या मतलब है। इस पर नयन को गुस्सा आ गया उसने कपिल से कहा कि तुम बीच में तुम बोलने वाला कौन होते हो।

कपिल ने कहा कि वह लाखन का बॉस है। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। नीरज के अनुसार विवाद शांत करने के लिए उसने प्रयास किया। इस बीच  गली में कपिल ने नयन के सीने में पिस्टल से गोली मार दी। नीरज शोर मचाते हुए गिर पड़ा।

दोनों हमलावर भाग गए। रवि और उसका छोटा भाई नीरज नयन को लेकर पहले कृष्णा अस्पताल गए। यहां से प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे अस्पताल ले जाया गया। आधी रात के बाद एसटीएच से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

बाइक स्टार्ट करते ही मारी गोली

for wine brother kill his brother
जान से मारने की धमकी भी दी थी
हिल्ट्रान गली स्थित रवि बिष्ट के घर में विवाद होने के बाद लाखन और कपिल चावला दोनों स्कूटी से जाने लगे। इस बीच पीएसी जवान नयन को नीरज ने अपनी बाइक सड़क से कमरे के सामने लाने के लिए कहा। नयन बाइक स्टार्ट कर ही रहा था, इस बीच स्कूटी सवार कपिल चावला ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी। 

पुलिस मल्ली बमौरी निवासी कपिल चावला और धारी निवासी लाखन की तलाश कर रही है, लेकिन घटना का चश्मदीद गवाह नीरज सिंह बिष्ट भयभीत है। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि हमलावरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी सिटी और सीओ ने भरोसा दिलाया कि उसे कुछ नहीं होगा। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छानबीन से पता चला कि कपिल माता-पिता से अलग रहता है। उसकी पनचक्की के पास दुकान भी है। 

एक अन्य युवक को ढूंढ रहे थे हमलावर 
पीएसी जवान को गोली मारने वाले असलहाधारी एक अन्य युवक को ढूंढ रहे थे। पुलिस को आशंका है कि हमले का नामजद आरोपी कपिल चावला अन्य युवक के बारे में पीएसी जवान के चचेरे भाइयों से पूछताछ कर रहा था, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed