{"_id":"2c5e4cc54f55f25863eb86f20353ed5a","slug":"food-security-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के 'मसीहा' बने जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के 'मसीहा' बने जिलाधिकारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Sep 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने दावा किया है कि देहरादून में सबसे गरीब आदमी का राशन कार्ड पहले बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को कार्मिकों की बैठक में कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को राशन उपलब्ध कराया जाना है। एक ही शपथ पत्र पर सभी औपचारिकतायें पूरी की जाएं जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
पढ़ें, यहां सीएफएल (बल्ब) का एक दिन का किराया 200 रुपए!
विज्ञापन
बैठक का आयोजन मंगलवार को नगर निगम में किया गया था। इसमें आंगन बाड़ी, आशा, निगम के सुपरवाइजर, तहसील के अमीन एवं लेखपाल मौजूद रहे। जिलाधिकारी पुरुषोत्तम ने खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्रता के मानकों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग जिन पात्र व्यक्तियों को वृद्वावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन दे रहा है उन लोगों को भी पात्रता के लिहाज से योजना का लाभ दें।
विज्ञापन
पढ़ें, अब डीएल बनाना पड़ेगा और भी महंगा
जिलाधिकारी ने योजना के वास्ते पात्र व्यक्तियों के चिन्हीकरण के लिए कार्मिकों को मानक बताए। उन्होंने बताया कि ऐसा परिवार जिसका संचालन मुखिया के तौर पर विधवा या अकेली महिला करती हो तथा परिवार की कुल मासिक आय रु0 15 हजार से कम हो।
पढ़ें, हरिद्वार में फैल रहा डेंगू डंक, पांच की मौत
ऐसा परिवार जिसका मुखिया असाध्य रोग (कुष्ठ, एच.आई. वी रोग ) से पीड़ित हो। उसकी परिवार की कुल मासिक आय 15 हजार रूपए से कम हो। ये सभी पात्रता के दायरे में आएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी हरक सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. खाली, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...