फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   food security bill will safe soon

खाद्य सुरक्षा कानून की राह में अभी कई रोड़े हैं

Sun, 15 Sep 2013 11:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Sep 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
food security bill will safe soon
दावा चाहे जितना भी हो पर इतना तय है कि खाद्य सुरक्षा कानून की राह में अभी कई रोड़े हैं। हालांकि, कांग्रेस इन सारे मसलों को जल्द ही सुलझा लेने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक ने खाद्य सुरक्षा कानून की तारीफ के पुल बांधे।

पढ़ें, जेल जाएंगे बालकृष्ण या मिलेगी जमानत
विज्ञापन


हालांकि, नायक बहुत सारे सवालों को टाल भी गए पर उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून को आमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है और कांग्रेस की यह पूरी कोशिश होगी कि इस कानून के पालन में कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीएस प्रणाली को चुस्त दुरस्त बनाने का काम राज्य सरकार का है और केंद्र इसमें पूरी वित्तीय मदद राज्य सरकारों का है। छह माह के अंदर-अंदर राज्यों मे इस कानून के तहत लोगों को अनाज मिलने लगेगा। खाद्य सुरक्षा कानून बनाम कांग्रेस के चुनावी एजेंडे के सवाल पर नायक ने कहा कि कांग्रेस के 2009 के घोषणा पत्र में यह वादा किया गया था।


पढ़ें, शांतिकुंज के साधक पहनेंगे ‘जेल’ के कपड़े

इस कानून को लागू कराने में सरकार को विपक्ष के असहयोग के कारण इतना वक्त लगा। इसी तरह भूमि अधिग्रहण अधिनियम को नायक ने एक क्रांतिकारी कदम करार दिया और कहा कि इससे छोटे किसानों के हितों की रक्षा भी हो सकेगी।

नायक ने कहा कि इन कानूनों को लागू करने में राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है और 180 दिन के बाद यह कानून पूरी तरह से प्रदेश में लागू हो जाएंगे। वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत आदि भी उपस्थित थे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed