फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fog snowfall and rain in uttarakhand.

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर

Mon, 22 Dec 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Dec 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
fog snowfall and rain in uttarakhand.

कड़ाके की ठंड से रविवार को पूरा उत्तर भारत बेहाल रहा। तड़के उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ जिले में चोटियों पर बर्फबारी हुई, इससे ठिठुरन बढ़ गई। हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार समेत कई इलाकों में कोहरे ने दिनभर परेशान किया। शनिवार देर रात दून में कोहरे के चलते सड़क पर मोड़ न दिखने से एक कार सीधे दीवार से जा भिड़ी।

विज्ञापन


हादसे में सोनीपत के युवक सुनील दत्त (26) की मौत हो गई। पिरानकलियर में उर्स में शामिल होने आए झारखंड निवासी अब्दुल रहमान (45) की ठंड से जान चली गई। भीमताल (नैनीताल) में भी ठंड से बहादुर नामक व्यक्ति की मौत हो गई। कोहरे के चलते पूरे उत्तर भारत में ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। लिंक एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से दून पहुंची।
विज्ञापन


शनिवार की काठगोदाम एक्सप्रेस रविवार को 12 घंटे देरी से रवाना की गई। कोहरे का विमानों की उड़ान पर भी असर पड़ा है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून में भी कोहरा छाने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी अगले 24 घंटों में भारी बर्फबारी की उम्मीद जताई गई है।

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

fog snowfall and rain in uttarakhand.

चमोली जिले में बदरीनाथ के अलावा हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसौं बुग्याल और नंदा घुंघटी की चोटियों पर बर्फ गिरी। इससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई।

पिथौरागढ़ में पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा, नाभीढांग, गुंजी की चोटियों पर बर्फबारी हुई। हरिद्वार और रुड़की में पूरे दिन कोहरे की चादर छाई रही। यहां ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। आलम यह है कि पौष अमावस्या पर ठंड के चलते बहुत कम श्रद्धालु पितृ तर्पण के लिए हरिद्वार पहुंचे।

तापमान
देहरादून
अधिकतम : 18.1
न्यूनतम : 4.6

हरिद्वार
अधिकतम : 13.5
न्यूनतम : 4.5

केदारनाथ
अधिकतम : 04
न्यूनतम : 02

उत्तरकाशी
अधिकतम : 18
न्यूनतम : 05

खिलाड़ियों को फर्श पर ही लिटा दिया

fog snowfall and rain in uttarakhand.

दून में खो-खो टूर्नामेंट खेलने आए खिलाड़ियों की की आंखों में मेडल जीतने का सपना होना चाहिए था लेकिन उसकी जगह किसी तरह ठंड में रात गुजारने की मजबूरी समा गई। और तो और इन बच्चों को इनके हाल पर छोड़कर प्रशिक्षक और प्रबंधक न जाने कहां चले गए।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो चैंपियनशिप के लिए राज्य की अंडर 17 आयु वर्ग की बालक एवं बालिका टीम को सोमवार सुबह जाना है। इसलिए टीम में शामिल पौड़ी और नैनीताल जिले के करीब 15 खिलाड़ी रविवार शाम दून आ गए। इसमें 10 लड़के और पांच लड़कियां शामिल थीं।

यहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था नहीं की गई। खिलाड़ियों ने पहले तो अपने पैसे से भोजन किया, उसके बाद रात गुजारने के लिए वर्णी जैन इंटर कालेज आ गए। यहां पहले तो खिलाड़ियों को केवल दरी पकड़ा दी गई।

बाद में कालेज प्रबंधन ने बालक एवं बालिका टीम को कुछ कंबल और गद्दे दे दिए। कुछ खिलाड़ी अपने साथ कंबल लाए थे, इसी से उन्होंने खुली खिड़कियों वाले कमरे में हांड़ कंपाने वाली रात को गुजारने का प्रयास किया।

ओढ़ने के लिए उनके पास घर से लाए हुए कंबल का ही संबल था। बच्चों ने बताया कि स्कूल के एक अधिकारी ने उन्हें अपने घर से लाकर कुछ कंबल दिए हैं। जब उनके साथ आए प्रशिक्षक और प्रबंधक के बारे में पूछा गया तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए।

कुमाऊं में ठंड से एक और मौत

fog snowfall and rain in uttarakhand.

कुमाऊं में ठंड से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। नेपाली मूल के इस व्यक्ति का शव भीमताल में ब्लाक रोड स्थित राजगुरु चौराहे के पास पड़ा मिला। इसके साथ ही ठंड से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। शव की शिनाख्त  बहादुर (48) पुत्र प्रदीप बहादुर निवासी बुनगड़ी करनाली नेपाल के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष डीआर वर्मा ने बताया कि बहादुर शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में रातभर कड़कड़ाती ठंड में सड़क पर पड़े रहने से ही उसकी मौत हुई होगी। पिथौरागढ़ के उच्च हिमलयी क्षेत्र में  हिमपात जारी है। अलबता, निचले इलाकों में धूप निखरने से राहत मिली।

रविवार को पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा, नाभीढांग, गुंजी में रविवार सुबह भी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि ताजा विक्षोभ का असर ज्यादा नहीं है।

इसकी सक्रियता का ज्यादा प्रभाव उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय इलाके में दिन में धूप आएगी, लेकिन सुबह और शाम को ठंड का असर रहेगा। पाला गिरने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

वहीं, पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि रविवार को तराई भाबर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। उनके मुताबिक न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण सुबह और रात में गलन बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से दिन में धूप खिलने की संभावना है। उन्होंने बारिश की संभावना से इनकार किया है।

उधर,  बागेश्वर के मल्ला दानपुर क्षेत्र में तोली, तरसाल, बोराचक, झारकोट, कुंवारी, सोराग, बदियाकोट  में उरेडा की लघु जल विद्युत परियोजनाओं की लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। परियोजनाओं का संचालन ठप होने से गांवों में अंधेरा है। पेयजल योजनाएं चोक होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

पीएमजीएसवाई की रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट मार्ग से बर्फ नहीं हटने से अब तक वाहनों के पहिये जाम हैं। जिस कारण लोगों का गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed